Hariom Pipe के शेयरों में अपर सर्किट लगा, जानिए निवेशकों को अब क्या करना चाहिए?

एक्सपर्ट्स की सलाह है कि इश्यू में निवेश करने वालों को अपनी 50 फीसदी प्रॉफिट बुक कर लेना चाहिए और 197 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 320 रुपये के लक्ष्य के लिए 6 महीने तक निवेश बनाए रखना चाहिए

अपडेटेड Apr 13, 2022 पर 3:33 PM
Story continues below Advertisement
Hariom Pipe के शेयर NSE पर 50.98% यानी 78 रुपए ऊपर 231 रुपए पर हैं

Hariom Pipe share price: हरिओम पाइप के शेयरों में लिस्टिंग के दिन जबरदस्त डिमांड रही। यही वजह रही कि लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में 5% का अपर सर्किट लगा। Hariom Pipe के शेयरों की लिस्टिंग उम्मीद से बेहतर था। BSE पर शेयर 214 रुपये और NSE पर 220 रुपये पर खुला। इस प्रकार शेयर ने IPO में निवेश करने वालों को लगभग 44 फीसदी का प्रीमियम हासिल हुआ है। इस दमदार तेजी के बावजूद, मार्केट एक्सपर्ट्स अभी भी इस शेयर पर बुलिश हैं।

Hariom Pipe के शेयरों की ट्रेडिंग Trade to Trade सेगमेंट में हो रहा है। कंपनी के शेयरों का सर्किट 5% तय किय गया है। इस शेयर में सिर्फ डिलीवरी के लिए ट्रेडिंग हो सकती है। इनमें अभी इंट्राडे ट्रेडिंग की इजाजत नहीं है।

Hariom Pipe के शेयर NSE पर 50.98% यानी 78 रुपए ऊपर 231 रुपए पर हैं। जबकि BSE पर इसके शेयर 46.86% यानी 71.70 रुपए ऊपर 224.70 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।


क्या करें निवेशक?

एक्सपर्ट्स की सलाह है कि इश्यू में निवेश करने वालों को अपनी 50 फीसदी प्रॉफिट बुक कर लेना चाहिए और 320 रुपये के लक्ष्य के लिए 6 महीने तक निवेश बनाए रखना चाहिए। उन्होंने 197 रुपये पर स्टॉपलॉस रखने की सलाह भी दी है। अलॉटमेंट के दौरान हरिओम पाइप का शेयर हासिल करने से चूकने वाले निवेशकों को 212 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ मौजूदा स्तर पर एक महीने में 270 रुपये के लक्ष्य के निवेश की सलाह है।

Q4 नतीजों के पहले Infosys के शेयरों में तेजी, जेफरीज ने बनाए रखी Buy रेटिंग, जानिए वजह

6 महीने में 320 रुपये के टारगेट के लिए करें होल्ड

लाइवमिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, जीसीएल सिक्योरिटीज के वाइस चेयरमैन रवि सिंघल ने कहा, “इश्यू 44 फीसदी प्रीमियम के साथ खुला है। निवेशकों को 50 फीसदी प्रॉफिट बुक करने और बाकी निवेश को बनाए रखने की सलाह है। वे बाकी शेयरों को 197 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 6 महीने में 320 के लक्ष्य के लिए होल्ड रख सकते हैं।”

कंपनी को अच्छे मार्केट सेंटीमेंट का मिला फायदा

स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट लि. के हेड (रिसर्च) संतोष मीणा ने कहा, “हरिओम पाइप्स ने अच्छे फायदे के साथ शेयर बाजार में आगाज किया है। कंपनी को अच्छे मार्केट सेंटीमेंट्स और स्टील पाइप इंडस्ट्री की अच्छी संभावनाओं का फायदा मिला है। लिस्टिंग गेन के लिए आवेदन करने वाले 195 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ शेयर में बने रह सकते हैं और तेजी आने पर प्रॉफिट बुक कर सकते हैं।”

Hot Stocks:बाजार में पुलबैक रैली की संभावना, 2-3 हफ्तों में 14% तक के रिटर्न के लिए इन स्टॉक्स पर रहे नजर

अलॉटमेंट में शेयर हासिल करने से चूके निवेशकों के लिए सलाह

अलॉटमेंट के दौरान शेयर हासिल करने से चूकने वाले निवेशकों के लिए, जीसीएल सिक्योरिटीज के रवि सिंघल ने कहा, “वर्तमान में शेयर 212 से 270 रुपये की रेंज में है। निवेश के इच्छुक लोगों को 212 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ अपनी 50 फीसदी सरप्लस रकम को हरिओम पाइप में मौजूदा स्तरों पर निवेश करने की सलाह है। यदि यह 212 रुपये के आसपास या 220 रुपये के नीचे जाता है तो 197 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 6 महीने में 320 रुपये के टारगेट के लिए बाकी 50 फीसदी धनराशि से शेयर खरीदने चाहिए।”

डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।