Get App

HDFC Bank FY22 के लिए डिविडेंड का 23 अप्रैल को करेगा ऐलान, यहां जानिए पूरी डिटेल

एचडीएफसी बैंक ने दिसंबर, 2021 में समाप्त तिमाही के दौरान 22.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ स्टैंडअलोन बेसिस पर 10,055.2 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2022 पर 8:35 AM
HDFC Bank FY22 के लिए डिविडेंड का 23 अप्रैल को करेगा ऐलान, यहां जानिए पूरी डिटेल
एचडीएफसी बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए इक्विटी शेयरों पर डिविडेंड के प्रस्ताव पर 23 अप्रैल को विचार करेंगे

HDFC Bank dividend : एचडीएफसी बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स अगले हफ्ते 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए इक्विटी शेयरों पर डिविडेंड के प्रस्ताव पर विचार करेंगे। बैंक की बोर्ड मीटिंग 23 अप्रैल को होनी है।

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, “हम आपको बताना चाहते हैं कि HDFC Bank Ltd. के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 23 अप्रैल, 2022 को होगी। इसमें 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए बैंक के इक्विटी शेयरों पर डिविडेंड की सिफारिश के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।”

कर्मचारियों, डायरेक्टर्स के लिए ट्रेडिंग विंडो बंद

HDFC Bank ने कहा कि बैंक की सिक्योरिटीज में डीलिंग के लिए ट्रेडिंग विंडो 25 मार्च, 2022 को बंद हो गई थी और यह सेबी (इनसाइडर ट्रेडिंग पर रोक) नियम, 2015 और बैंक के शेयर डीलंग कोड के तहत निर्धारित कर्मचारियों, डायरेक्टर्स आदि के लिए 25 अप्रैल तक बंद रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें