HDFC ग्रुप के शेयर 52 हफ्ते के लो पर, क्या इनवेस्टर्स के लिए गिरावट में है निवेश के मौका?

फॉरेन फंड्स की निकासी के बीच फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली के चलते दोनों हैवीवेट शेयरों HDFC Bank और HDFC में कमजोरी बनी हुई है

अपडेटेड Mar 08, 2022 पर 3:12 PM
निफ्टी बैंक (Nifty Bank) के मंदी के ट्रेंड में प्रवेश करने के साथ मंगलवार को HDFC Bank और HDFC के शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए

HDFC : निफ्टी बैंक (Nifty Bank) के मंदी के ट्रेंड में प्रवेश करने के साथ मंगलवार को एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और हाउसिंग डेवलपमेंट फैइनेंस कॉर्प (HDFC) के शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने लगातार दूसरे सेशन में 52 हफ्ते का लो छूआ है।

दोपहर 2.15 बजे एचडीएफसी बैंक का शेयर 1 फीसदी की गिरावट के साथ 1,311 रुपये पर और एचडीएफसी का शेयर लगभग 1 फीसदी कमजोर होकर 2,107 पर कारोबार कर रहा है।

दोनों हैवीवेट शेयरों में कमजोरी की वजह लगातार फॉरेन फंड की निकासी के बीच फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का प्रेशर रहा है।


एफआईआई की बिकवाली से है प्रेशर

मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने CNBCTV18.com को बताया, “भारत के फाइनेंशियल सेक्टर की वैल्युएशन आकर्षक स्तरों पर है। लेकिन एफआईआई (FII) की बिकवाली कीमतों को सेटल और कंसॉलिडेट नहीं होने दे रही है। अभी तक, हम ग्लोबल कीमतों के ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं।”

Bharti Airtel और ICICI Bank आनंदराठी की 6 टॉप पिक्स में शामिल, जानिए ये स्टॉक अगले 3-6 महीनों में आपको करा सकते हैं कितनी कमाई

प्रोविजनल डाटा से पता चलता है कि मार्च, 2022 में अभी तक FII भारतीय इक्विटी मार्केट से 26,096.7 करोड़ रुपये निकाल चुके हैं, जो दलाल स्ट्रीट के लिए आउटफ्लो का छठा महीना हो सकता है। अक्टूबर से फरवरी तक, उन्होंने कुल 1.9 लाख करोड़ रुपये की बिकवाली की है।

सबसे ज्यादा बिकवाली फाइनेंशियल कंपनियों में

बग्गा ने कहा, “ईएम फंड्स में पूंजी का प्रवाह दिखने के बावजूद, भारत में FII की बिकवाली बनी हुई है। सबसे ज्यादा बिकवाली फाइनेंशियल कंपनियों में हो रही है। एक बार बिकवाली कम होने पर हम बॉटम बनता देखेंगे और फिर तेजी देखने को मिलेगी।”

गोल्ड और फिक्स्ड डिपॉजिट महिलाओं के 2 सबसे पसंदीदा निवेश विकल्प बनकर उभरे- सर्वे

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine war) और क्रूड ऑयल (crude oil) की कीमतों में तेजी के चलते जारी अनिश्चिता के कारण इनवेस्टर्स सतर्क हैं। यह ऐसे समय हुआ है, जब महामारी के दौर में समय से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से सेंटीमेंट बिगड़ा हुआ है।

लंबी अवधि के लिए लगा सकते हैं दांव

सोमवार तक, भारतीय इक्विटी बेंचमार्क अपने अक्टूबर, 2021 के ऑल टाइम हाई से 15 फीसदी नीचे है। इससे पहले लिक्विडिटी के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में शानदार रैली देखने को मिली थी।

आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स के हेड (रिसर्च) एके प्रभाकर दीर्घावधि का नजरिया रखने वाले इनवेस्टर्स को एचडीएफसी ग्रुप के स्टॉक्स (HDFC group stocks) में खरीदारी की सलाह देते हैं, उनके मुताबिक ये शेयर “बेहद आकर्षक” स्तरों पर कारोबार कर रहे हैं।

टेक्निकल व्यू

केआरचोकसी सिक्योरिटीज के हेमेन कपाड़िया मौजूदा दौर में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं हैं। उन्होंने कहा, स्टॉक में शॉर्ट, मीडियम के साथ ही लांग टर्म डाउनट्रेंड नजर आता है। कपाड़िया ने कहा, “निकट भविष्य में आउटलुक भले ही निगेटिव है, लेकिन ज्यादा बिकवाली से थोड़ी बहुत मजबूती दिख सकती है। लेकिन यह संभावति उछाल एक रिकवरी होने जा रही, न कि रैली।”

डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल पर इनवेस्टमेंट एक्सपर्ट्स के विचार और निवेश के टिप्स उनके अपने हैं, वेबसाइट या उसके मैनेजमेंट के नहीं। मनीकंट्रोल अपने यूजर्स को निवेश से जुड़े फैसले लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट्स से संपर्क करने की सलाह देते हैं।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।