Phillips Carbon Black shares : ब्रोकरेज हाउस एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा कि फिलिप कार्बन ब्लैक के शेयर पिछले कई सेशंस से हायर टॉप हायर बॉटम फॉर्मेशन बना रहे हैं और इसने हालिया सेशन में डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंड लाइन को ऊपर की तरफ तोड़ा है, जिससे स्टॉक में बुलिशनेस के संकेत मिलते हैं।
232 रुपये का स्टॉपलॉस रखने की सलाह
केमिकल स्टॉक को मार्जिन पोजिशनल पिक बताते हुए, घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च कंपनी ने फिलिप कार्बन के शेयर के लिए तीन महीने के टाइमफ्रेम में 275 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने और 232 रुपये का स्टॉपलॉस बनाए रखने की सलाह दी है।
स्टॉक तेजी से वापसी के कगार पर
ब्रोकरेज ने कहा, “स्टॉक तेजी से वापसी करने के कगार पर है, जो तेजी का एक संकेत है। सपोर्ट मिलने के बाद स्टॉक के लिए शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव हो गया है।”
आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) ऑसिलेटर 60 से ऊपर है और यह बढ़ रहा है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, यह मौजूदा अपट्रेंड में मजबूती का संकेत है। टेक्निकल बातों को देखते हुए, ब्रोकरेज ने स्टॉक में खरीदारी की सलाह दी है।
फिलिप कार्बन ब्लैक देश की अग्रणी कार्बन ब्लैक मैन्युफैक्चरर
आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप की कंपनी फिलिप कार्बन ब्लैक भारत की सबसे बड़ी कार्बन ब्लैक मैन्युफैक्चरर में से एक है और 40 से ज्यादा देशों में उसका कस्टम बेस है। दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल), पालेज (गुजरात), मुंद्रा (गुजरात) और कोच्चि (केरल) में चार अत्याधुनिक प्लांट्स के अलावा, उसके पालेज (गुजरात) और घिस्लेनझेन (बेल्जियम) में आरएंडडी सेंटर भी हैं।
फिलिप्स कार्बन ने एक साल में दिया 41 फीसदी रिटर्न
फिलिप्स कार्बन के शेयर ने पिछले एक साल में लगभग 41 फीसदी रिटर्न दिया है, जबकि पिछले छह महीनों में 2 फीसदी रिटर्न दिया है। इसकी तुलना में पिछले छह महीनों में बेंचमार्क सेंसेक्स 16 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। पिछले पांच साल में केमिकल स्टॉक ने 418 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है, जो जनवरी, 2017 में 47 रुपये का था और वर्तमान में बीएसई पर 248 रुपये पर कारोबार कर रहा है।