लिथियम आधारित साल्ट में अपने विशेषज्ञता को ध्यान में रखते हुए स्पेशियलिटी केमिकल बनाने वाली कंपनी Neogen Chemicals Ltd (NCL) ने एलान किया है वह 250- MT के एक इलेक्ट्रोलाइट फॉर्मूलेशन यूनिट की स्थापना करेगी। घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटी की इस पहल को पॉजिटीव लेते हुए कहा कि कंपनी ने लिथिएम आयन बैटरियो और ACC मैन्यूफैक्चरिंग में उतने का बड़ा कदम उठाया है।
वर्तमान में कंपनी इन लिथियम साल्ट का उत्पादन नॉन इलेक्ट्रोलाइट एप्लीकेशन के लिए करती है। अब कंपनी अपनी इस विशेषज्ञताका फायदा लिथिएम आयन बैटरियों के क्षेत्र में करेगी।
भारत सरकार ने देश में एडवांस केमिस्ट्री सेल (ACC) के प्रोडक्शन यूनिटों को लगाने के लिए प्रोत्साहन देने और इसके लोकल सप्लाई चैन को मजबूती देने के लिए 2 अरब रुपये के PLI स्कीम का एलान किया है। जिसका फायदा Neogen Chemicals जैसे शेयरों को मिलेगा।
एचडीएफसी सिक्योरिटी ने इस मल्टीबैगर केमिकल स्टॉक को Buy रेटिंग देते हुए इसके टार्गेट को 1,470 रुपये से बढ़ाकर 2150 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने अपने जारी नोट में कहा हैकि Neogen Chemicals अच्छी तरीके से इडिग्रेडटेड कंपनी है। यह लिथिएम सोल्ट और इलेक्ट्रोलाइट फॉर्मूलेशन दोनों की बिक्री करती है। एचडीएफसी सिक्योरिटी का मानना है कि अगले 5-6 साल में कंपनी अपनी इलेक्ट्रोलाइट फॉर्मूलेशन मैन्यूफैक्चरिंग और ऑर्गेनिक्स केमिकल बिजनेस की क्षमता विस्तार में बड़ा निवेश करेगी। जिसको अच्छा फायदा मिलेगा।
इस स्टॉक की अब तक की चाल पर नजर डालें तो इस साल इसने अब तक 128 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है जबकि पिछले 6 महीने में 80 फीसदी का रिटर्न दिया है।