HFCL share के भाव में दिखा उछाल, दो महीनों में पांचवां ऑर्डर मिलने से रॉकेट बना स्टॉक

HFCL को रिलायंस प्रोजेक्ट्स एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड से ऑर्डर मिला है। HFCL को एक अग्रणी निजी टेलीकॉम ऑपरेटर को ऑप्टिकल फाइबर केबल की आपूर्ति करने के लिए ऑर्डर मिला है

अपडेटेड Oct 31, 2022 पर 3:37 PM
Story continues below Advertisement
HFCL के मैनेजमेंट ने सितंबर तिमाही के रिजल्ट जारी करने के दौरान कहा था कि कंपनी को रेलटेल, रिलायंस प्रोजेक्ट्स और अन्य कंपनियों ऑर्डर मिला है। उस समय कंपनी की ऑर्डर बुक 5,200 करोड़ रुपये की थी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    HFCL Share Price Jumps 5 percent today: एचएफसीएल लिमिटेड (HFCL Ltd) के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में तेजी नजर आई। इसके साथ एचएफसीएल लिमिटेड के शेयरों ने भी सोमवार को इंट्राडे ट्रेड में लगभग 5 प्रतिशत की छलांग लगाई। कंपनी को लगभग 115 करोड़ रुपये का खरीद आदेश (purchase orders) मिलने के बाद शेयरों में उछाल देखने को मिला। HFCL को रिलायंस प्रोजेक्ट्स एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व में रिलायंस डिजिटल प्लेटफॉर्म और प्रोजेक्ट सर्विसेज लिमिटेड) से ऑर्डर मिला है। HFCL को देश के प्रमुख निजी टेलीकॉम ऑपरेटरों में से एक को ऑप्टिकल फाइबर केबल की आपूर्ति करने के लिए ये ऑर्डर मिला है।

    29 अगस्त से शुरू होने वाले पिछले दो महीनों में HFCL को मिलने वाला ये पांचवां ऑर्डर है। कंपनी के मैनेजमेंट ने इस महीने की शुरुआत में सितंबर तिमाही के रिजल्ट जारी करने के दौरान उल्लेख किया था कि रेलटेल, रिलायंस प्रोजेक्ट्स और अन्य कंपनियों ऑर्डर मिला है। उस समय कंपनी के पास 5,200 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक थी।

    सितंबर तिमाही के दौरान HFCL की आय 1,173 करोड़ रुपये रही थी। जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की आय 1,051 करोड़ रुपये रही थी। वहीं पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी की आय 1,122 करोड़ रुपये रही थी।


    Buzzing Stocks: आज सुर्खियों में रहने वाले मारुति सुजुकी, इंडियन ऑइल, एनटीपीसी और अन्य स्टॉक्स

    HFCL को मिले के पहले के कुछ ऑर्डर्स में निम्निलिखित शामिल हैं:

    12 अक्टूबर: रिलायंस प्रोजेक्ट्स और प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विसेज (Reliance Projects & Property Management Services) से 39.19 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला।

    27 सितंबर: रिलायंस रिटेल एंड रिलायंस प्रोजेक्ट्स (Reliance Retail & Reliance Projects) की ओर से 167.60 करोड़ रुपये और एक विदेशी ग्राहक से 35 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला।

    14 सितंबर: बीएसएनएल (BSNL) से 341.26 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। रेलटेल कॉर्पोरेशन (RailTel Corporation) की ओर से 106.55 करोड़ रुपये का एडवांस परचेज ऑर्डर मिला।

    29 अगस्त: एक प्रमुख निजी टेलीकॉम ऑपरेटर से 97 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला ।

    आज दोपहर 1:20 बजे तक HFCL के शेयर 5.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 80.95 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।