Buzzing Stocks in market today: शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर एक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
मारुति सुजुकी ने Wagon R, Celerio, Ignis की 9,925 गाडियां वापस मंगाई है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने 3 अगस्त 2022 से 1 सितंबर 2022 के बीच बनी हुई Wagon R, Celerio, Ignis की 9,925 गाड़ियों को वापस बुलाने की घोषणा की है। रियर ब्रेक असेंबली में डिफेक्ट होने की आशंका के चलते ये गाड़ियां वापस बुलाई गई हैं।
कंपनी ने नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर के जरिये 75 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने 10 लाख रुपये के फेस वैल्यू के साथ 750 एनसीडी आवंटित किए हैं। उक्त एनसीडी के लिए मैच्योरिटी तिथि 28 अक्टूबर, 2024 होगी।
तिमाही आधार पर कंपनी का Q2 में कंसोलिडेटेड मुनाफा 7% घटकर 35.88 करोड़ रुपये रहा। जबकि कंपनी की कंसोलिडेटेड आय तिमाही आधार पर 1.2% बढ़कर 1,059 करोड़ रुपये रही।
पीटीसी इंडस्ट्रीज ने भारत में अल्ट्रा-लाइटवेट हॉवित्जर के लिए टाइटेनियम कास्टिंग का उत्पादन करने के लिए बीएई सिस्टम्स (BAE Systems) के साथ समझौता किया है।
कंपनी ने दूसरी तिमाही के लिए 272.35 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया जबकि कंपनी को 10,800 करोड़ रुपये की एलपीजी सब्सिडी मिली। वहीं कंपनी की आय सालाना आधार पर 34.5 बढ़कर 2.28 लाख करोड़ रुपये रही।
सालाना आधार पर कंपनी का Q2 कंसोलिडेटेड मुनाफा 7.4% घटकर 3,417.7 करोड़ रुपये रहा। बढ़ी हुई ईंधन लागत और वित्तीय लागत के कारण मुनाफे में गिरावट आई। कंपनी की आय दूसरी तिमाही में 36% बढ़कर 44,175 करोड़ रुपये रही।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)