लेमन ट्री और शैले होटल्स जैसे हॉस्पिटैलिटी शेयरों को लगे पंख, जाने तेजी की क्या है वजह और आगे कैसी रही इनकी चाल

Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर का कहना है कि आज के कारोबार में हॉस्पिटैलिटी शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है । इसकी अहम वजह महाराष्ट्र में कोविड के कारण लगाए गए प्रतिबंधों को हटाया जाना है।

अपडेटेड Mar 03, 2022 पर 2:39 PM
Story continues below Advertisement
इसकी अहम वजह महाराष्ट्र में कोविड के कारण लगाए गए प्रतिबंधों को हटाया जाना है।

Share market today: आज के कारोबार में हॉस्पिटैलिटी शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। हॉस्पिटैलिटी शेयर लेमन ट्री (Lemon Tree) में 7 फीसदी तक की तेजी आई है । वही शैले होटल्स (Chalet Hotels) इंट्राडे में 10 फीसदी तक भागा है। इसी तरह Speciality Restaurants, Westlife Development और Indian Hotels भी टॉप गेनर में रहे है।

बाजार जानकारों का कहना है कि हॉस्पिटैलिटी शेयरों में आए इस एकाएक उछाल की वजह महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य में कोविड के चलते लागू प्रतिबंधों को हटाए जाने के एलान को दिया जा सकता है ।जानकारों का कहना है कि कोरोना काल में हॉस्पिटैलिटी शेयरों की भारी पिटाई हुई थी। ऐसे में पहले से ही इस बात की उम्मीद थी कि एक बार कोविड संकट हल्के पड़ने या खत्म होने के साथ ही इन स्टॉक्स में जोरदार तेजी आएगी।

जानकारों का यह भी कहना है कि इस समय Speciality Restaurants और Indian Hotels में पोजिशनल इन्वेस्टरों के लिए दांव लगाने का अच्छा मौका है।


Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर का कहना है कि आज के कारोबार में हॉस्पिटैलिटी शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है । इसकी अहम वजह महाराष्ट्र में कोविड के कारण लगाए गए प्रतिबंधों को हटाया जाना है।

यह भी पढ़े- Muthoot Finance में आयेगी 26% की तेजी, Motilal Oswal ने NBFC स्पेस में इस स्टॉक पर खेला दांव

इसी तरह Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि इस समय Speciality Restaurants और Indian Hotels का चार्ट पैटर्न काफी अच्छा नजर आ रहा है। Speciality Restaurants केशेयर में वर्तमान भाव पर 175-180 रुपये के शॉर्ट टर्म टार्गेट के लिए 135 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जानी चाहिए। इसी तरह Indian Hotels के शेयरों पर वर्तमान भाव पर 225-230 रुपये के शॉर्ट टर्म टार्गेट के लिए 190 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि जिनके पास निवेश के लिए सीमित पैसा है ऐसे निवेशक Speciality Restaurants पर ही दांव लगाए क्योंकि चार्ट पैटर्न पर यह काफी बुलिश नजर आ रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।