Get App

निफ्टी में जल्द देखने को मिल सकता है 17775 का लेवल, 2-3 हफ्ते में जोरदार कमाई के लिए इन स्टॉक पर लगाएं दांव

मारुति सुजुकी में 8350 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 9950 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2022 पर 10:42 AM
निफ्टी में जल्द देखने को मिल सकता है 17775 का लेवल, 2-3 हफ्ते में जोरदार कमाई के लिए इन स्टॉक पर लगाएं दांव
मारुति सुजुकी में 8350 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 9950 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Vidnyan Sawant, AVP - Technical Research, GEPL Capital

GEPL Capital के Vidnyan Sawant का कहना है कि निफ्टी डेली चार्ट का लोअर टॉप लोअर बॉटम फॉर्मेशन कायम रखे हुए है। हालांकि ये लगातार 3 कारोबारी सत्रों से 17,000 के ऊपर कायम रहने में कामयाब रहा है। इसने डेली चार्ट पर रिवर्सल कैंडल पैटर्न जैसा पियर्सिंग लाइन और हैमर कैंडल पैटर्न बनाया है। ये शॉर्ट और मीडियम टर्म के लिए बॉटम आउट होने जैसा कुछ संकेत दे रहा है। इसके साथ ही लोअर टाइम फ्रेम पर RSI इंडीकेटर 40 के नीचे दिख रहा है। हालांकि ये प्राइस मोमेंटम डाइवर्जेंस दिखा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए 17,450 और 17,776 पर रजिस्टेंस और 16,836 पर सपोर्ट दिख रहा है। इडेक्स 17,000 के करीब बॉटम आउट होने के शुरुआती संकेत दे रहा है। इसमें 17,450-17,776 की तरफ पुल बैक देखने को मिल सकता है। वहीं, दूसरी तरफ अगर निफ्टी 16,836 के नीचे फिसलता है तो फिर ये हमें 16,600 –16,410 की तरफ जाता दिख सकता है।

आज के तीन बाय कॉल जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें