Rohan Patil BONANZA PORTFOLIO
Rohan Patil BONANZA PORTFOLIO
13 जुलाई को निफ्टी 16150 के स्तर पर स्थित अपने 50 DEMA के नीचे बंद हुआ। लेकिन ये 15950 के ऊपर स्थित 21 DEMA के पार दिख रहा है। अब ये लेवल निफ्टी के लिए एक अहम सपोर्ट का काम करेगा। मोमेंटम ऑक्सीलेटर RSI ने डेली चार्ट पर 60 के स्तर के आसपास एक डबल टॉप फॉर्मेशन बना लिया है और वर्तमान में 50 के लेवल के आसपास आ गया है।
पिछले 4 बार की तरह ही निफ्टी ने अपने गैप को या तो पूरी तरह या फिर आंशिक तौर पर भरने के बाद डेली टाइम फ्रेम पर अपना लोअर हाई और लोअर बॉटम ट्रेंड बनाना शुरु कर दिया है। इसके अलावा निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक छोटा अपवर्ड राइजिंग चैनल भी बना लिया है और वर्तमान में यह 15950 के स्तर पर स्थित पैटर्न के निचले छोर के करीब कारोबार कर रहा है।
निफ्टी को 16300 के करीब प्रतिरोध का सामना करना पड़ा है और पिछले ट्रेंड लाइन रजिस्टेंस के करीब मुनाफावसूली देखने को मिली है। अब अगर निफ्टी 16300 के ऊपर जाता है तो इसमें और तेजी आ सकती है और यह 16500 की तरफ जा सकता है। निफ्टी के लिए 15850 पर पहला सपोर्ट नजर आ रहा है जबकि 15600 पर दूसरा सबसे बड़ा सपोर्ट नजर आ रहा है।
वहीं बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर 12 जुलाई को एक बियरिश हरामी कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया और इसके अगले दिन भी कमजोर क्लोजिंग के साथ इस पैटर्न की पुष्टि होती नजर आई। अब बैंक निफ्टी के लिए 34500 के करीब सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं 35600 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।
आज के 2 Buy कॉल जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई
Shriram Transport Finance: Buy | LTP: Rs 1,269 | इस स्टॉक में 1,200 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,375 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 8.30 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
Hero MotoCorp: Buy | LTP: Rs 2,843 | इस स्टॉक में 2,700 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 3,050 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 7.30 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।