Get App

Hot Stocks: निफ्टी में जल्द ही 26500 का टारगेट मुमकिन, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन दो शेयरों पर रहे नजर

Hot Stocks: बैंक निफ्टी की बात करते हुए सहज अग्रवाल ने कहा कि इसने सप्लाई लाइन का ब्रेक आउट दिया है। इसका सेटअप भी बहुत बेहतरीन है। इसमें भी 59100 के सपोर्ट के साथ खरीदारी की सलाह होगी। शॉर्ट टर्म में इसमें 60000 के टारगेट मिल सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 24, 2025 पर 1:23 PM
Hot Stocks: निफ्टी में जल्द ही 26500 का टारगेट मुमकिन, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन दो शेयरों पर रहे नजर
Trading picks : सहज अग्रवाल ने कहा कि मोमेंटम के नजरिए से पेट्रोनेट अच्छा लग रहा है। इसने रेंज ब्रेकआउट दिया है। ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट के बाद इसमें अच्छी तेजी की उम्मीद है

Hot Stocks: बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के सहज अग्रवाल ने कहा कि निफ्टी अपने ऑलटाइम हाई के करीब ट्रेड कर रहा है। ऑप्शन आंकड़ों को देखते हुए लग रहा है कि निफ्टी ने 26100 के आसपास काफी अच्छा सपोर्ट बना लिया है। यहां से बाजार ने तेजी आने की पूरी संभावना है। जब तक 26100 का लेवल नहीं टूटता है तब तक अगले एक हफ्ते के लिए शॉर्ट टर्म बेसिस पर लॉन्ग पोजीशन होल्ड करिए। निफ्टी के लिए पहला टारगेट 26350 के आसपास होगा। उसके बाद इसका अगला टारगेट 26500 का होगा।

बैंक निफ्टी की बात करते हुए सहज अग्रवाल ने कहा कि इसने सप्लाई लाइन का ब्रेक आउट दिया है। इसका सेटअप भी बहुत बेहतरीन है। इसमें भी 59100 के सपोर्ट के साथ खरीदारी की सलाह होगी। शॉर्ट टर्म में इसमें 60000 के टारगेट मिल सकते हैं।

अपने पसंदीदा शेयर पर बात करते हुए सहज अग्रवाल ने कहा कि मोमेंटम के नजरिए से पेट्रोनेट अच्छा लग रहा है। इसने रेंज ब्रेकआउट दिया है। ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट के बाद इसमें अच्छी तेजी की उम्मीद है। इस स्टॉक में 269 रुपए का स्टॉपलॉस रखकर, 295-300 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह होगी।

सहज अग्रवाल का दूसरा पसंदीदा स्टॉक है अपोलो हॉस्पिटल। यह स्टॉक काफी करेक्शन के बाद रिवर्सल के सेटअप में नजर आ रहा है। इसने अपना ट्रेंडलाइन सपोर्ट तोड़ा नहीं है। ये काफी अच्छा सेटअप है। इस स्टॉक में 6800 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह होगी। स्टॉक में 7600 रुपए का टारगेट मुमकिन है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें