Rohan Patil, Technical Analyst at Bonanza Portfolio
Rohan Patil, Technical Analyst at Bonanza Portfolio
Hot Stocks:23 मार्च यानी कल के कारोबार में भारतीय बाजार में गैप-अप ओपनिंग देखने को मिली। लेकिन बाजार अपनी शुरुआती बढ़त को बनाए रखने में कामयाब नहीं रहा और 17,400 के नीचे ट्रेड करना शुरू कर दिया। कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही बिकवाली का दबाव और बढ़ता दिखा और कारोबारी दिन के अंत में निफ्टी 17300 के नीचे बंद हुआ।
पिछले तीन कारोबारी सत्रों से निफ्टी करीब 200 अंकों के बहुत छोटे दायरे में कारोबार करता दिख रहा है। लेकिन डेली चार्ट पर ये हर बार ये 17,069 पर स्थित अपने 50-day EMA के ऊपरबंद होने में कामयाब रहा है जो इंडेक्स के लिए एक इमीडिएट सपोर्ट का काम कर रहा है। वैसे निफ्टी के लिए 17,000 पर मजबूत सपोर्ट दिख रहा है। इंट्राडे चार्ट पर निफ्टी 8 मार्च से हायर हाई हयार लो फार्मेशन के बीच ट्रेड कर रहा है। दूसरे टेक्निकल इंडीकेटर्स पर नजर डालें तो RSI (14)50 के स्तर के ऊपर बना हुआ है जो डेली स्केल पर इसके ट्रेंड लाइन सपोर्ट के ऊपर है।
वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX पिछले कुछ दिनों से 20.75 -25 के बड़े दायरे में फंसा दिख रहा है। वोलैटिलिटी में कुछ गिरावट आने के लिए VIX को 20 के स्तर के नीचे आने की जरूरत है। वहीं, ऊपर की तरफ अगर निफ्टी 17,450 के ऊपर बंद होता है तो फिर 17,700 का स्तर अगर अहम लेवल होगा जिसपर नजर रखने की जरूरत है। वहीं, अगर निफ्टी 17,000 के नीचे फिसलता है तो फिर इसमें हमें नीचे की तरफ 16,800 का स्तर भी देखने को मिल सकता है।
आज की 3 शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें अगले 2-3 हफ्ते में दिख सकती है जोरदार तेजी
Mahanagar Gas: Buy | LTP: Rs 771.30 |महानगर गैस में 730 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 840 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 9 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
SBI Cards & Payment Services: Buy | LTP: Rs 863.30 | एसबाईआई कार्ड्स में 830 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 915 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 6 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Wipro: Buy | LTP: Rs 611 | विप्रो में 586 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 650 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 6.4 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।