Hot Stocks Today: भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते के आखिरी दो दिनों में तेजी लौटी। इसके चलते 5 जनवरी को समाप्त हुए हफ्ते में निफ्टी-50 महज 0.09 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ बंद होने में कामयाब रहा। तकनीकी रूप से प्राइस रेंज में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पूरे सप्ताह करीब 300-330 अंक के दायरे में घूमता रहा। शुरुआती गिरावट के बाद सप्ताह के अंत में तेजड़ियों (Bulls) ने बाजार में मजबूती से वापसी की और बताया कि वह अभी हार नहीं मानने वाले हैं।
हालांकि, Angel One में टेक्निकल और डेरेवेटिव के वाइस प्रेसिडेंट, समीत चव्हाण का कहना है कि पैरामीटर अभी ओवरबॉट बने हुए हैं। निफ्टी में 21,800-21,850 के स्तर पर तत्काल रेजिस्टेंस है। इसके बाद अगले सप्ताह के लिए यह रेजिस्टेंज 21,900-22,000 के स्तर पर है। वहीं नीचे आने पर 21,500 पर मजबूत सपोर्ट है, जो पिछले हफ्ते भी देखा जा चुका है। समीत चव्हाण ने कहा कि जब तक हम इससे ऊपर बने रहते हैं, तब तक कोई भी गिरावट दलाल-स्ट्रीट के बुल्स के लिए खरीदारी का संकेत है।
समीत चव्हाण के मुताबिक, ये 2 स्टॉक्स अगले कुछ हफ्तों में निवेशकों को तगड़ी कमाई करा सकते हैं-
1. ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक (Olectra Greentech)
इस शेयर में निवेश की सलाह है। इसका पिछला बंद भाव 1,452.80 रुपये है। इसके लिए टारगेट प्राइस 1,570 रुपये है और इसमें स्टॉप लॉस 1,349 रुपये पर लगाना होगा। ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक में निवेश पर 8 प्रतिशत रिटर्न मिलने की संभावना है। कोविड कॉल में निचला स्तर छूने के बाद से ही इस स्टॉक में भारी बुल रन देखा जा रहा है। तब से अबतक करीब साढ़े 3 सालों में यह शेयर 1,500 फीसदी से अधिक का रिटर्न दे चुका है।
हाल ही में, इस शेयर की कीमतें एक कंसॉलिडेशन के एक लंबे दौर से गुजरी और 6 महीने से अधिक समय बिताने के बाद अब यह इस जोन से बाहर आने के तैयार दिख रहा है। शुक्रवार को यह स्टॉक भारी वॉल्यूम के साथ कई रेजिस्टेंस जोन से ब्रेकआउट की पुष्टि करने में कामयाब रहा। पिछले 3-4 दिनों से इसके वॉल्यूम एक्टिविटी में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जो इसके प्राइस के फिर से ऊपर जाने का संकेत देता है। ऐसे में इस पर दांव लगाया जा सकता है।
फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज (Finolex Industries)
इस शेयर में निवेश की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 255 रुपये है और इसमें स्टॉप लॉस 220 रुपये पर रखना चाहिए। इसका पिछला बंद भाव 237.35 रुपये है। ऐसे में फिनोलेक्ल इंडस्ट्रीज पर दांव लगाने से करीब 7 प्रतिशत रिटर्न मिल सकता है। यह शेयर करीब 15 हफ्ते से कंसॉलिडेशन के चरण में है। हालांकि, हाल की कुछ खबरें उत्साह बढ़ाने वाली रही हैं और जिस तरह से कीमतें व्यवहार कर रही हैं, इस बात की अधिक संभावना है कि स्टॉक का भाव अब इस लंबी नींद के चरण से बाहर आ जाएगा।
शुक्रवार के कारोबार के दौरान, शेयर की कीमतें 220-222 रुपये के कड़े रेजिस्टेंस जोन से बाहर चली गईं। अहम बात यह है कि यह तेजी मजबूत वॉल्यूम के साथ आई है। अब, अगर हमें मजबूत वॉल्यूम के साथ कीमतों में ऐसा ही एक्शन देखने को मिलता है, तो हमें उम्मीद है कि निकट अवधि में स्टॉक में जोरदार तेजी आएगी। इसलिए इस स्टॉक पर दांव लगाया जा सकता है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।