Get App

Hot Stocks: ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक और फिनोलेक्स पर लगाए दांव, बस कुछ हफ्ते में दे सकते हैं तगड़ा मुनाफा

Hot Stocks Today: भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते के आखिरी दो दिनों में तेजी लौटी। इसके चलते 5 जनवरी को समाप्त हुए हफ्ते में निफ्टी-50 महज 0.09 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ बंद होने में कामयाब रहा। तकनीकी रूप से प्राइस रेंज में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पूरे सप्ताह करीब 300-330 अंक के दायरे में घूमता रहा

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 08, 2024 पर 7:29 PM
Hot Stocks: ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक और फिनोलेक्स पर लगाए दांव, बस कुछ हफ्ते में दे सकते हैं तगड़ा मुनाफा
Hot Stocks Today: निफ्टी में 21,800-21,850 के स्तर पर तत्काल रेजिस्टेंस है

Hot Stocks Today: भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते के आखिरी दो दिनों में तेजी लौटी। इसके चलते 5 जनवरी को समाप्त हुए हफ्ते में निफ्टी-50 महज 0.09 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ बंद होने में कामयाब रहा। तकनीकी रूप से प्राइस रेंज में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पूरे सप्ताह करीब 300-330 अंक के दायरे में घूमता रहा। शुरुआती गिरावट के बाद सप्ताह के अंत में तेजड़ियों (Bulls) ने बाजार में मजबूती से वापसी की और बताया कि वह अभी हार नहीं मानने वाले हैं।

हालांकि, Angel One में टेक्निकल और डेरेवेटिव के वाइस प्रेसिडेंट, समीत चव्हाण का कहना है कि पैरामीटर अभी ओवरबॉट बने हुए हैं। निफ्टी में 21,800-21,850 के स्तर पर तत्काल रेजिस्टेंस है। इसके बाद अगले सप्ताह के लिए यह रेजिस्टेंज 21,900-22,000 के स्तर पर है। वहीं नीचे आने पर 21,500 पर मजबूत सपोर्ट है, जो पिछले हफ्ते भी देखा जा चुका है। समीत चव्हाण ने कहा कि जब तक हम इससे ऊपर बने रहते हैं, तब तक कोई भी गिरावट दलाल-स्ट्रीट के बुल्स के लिए खरीदारी का संकेत है।

समीत चव्हाण के मुताबिक, ये 2 स्टॉक्स अगले कुछ हफ्तों में निवेशकों को तगड़ी कमाई करा सकते हैं-

1. ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक (Olectra Greentech)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें