हर गिरावट में बाजार में खरीदारी के मौके, इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव, 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई

कल्पतरु पावर में 180 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 211 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 11 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

अपडेटेड Jan 19, 2022 पर 10:02 AM
Gujarat Ambuja में 180 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 211 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 11 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

संतोष मीणा, स्वास्तिका इंवेस्टमार्ट

कई दिनों की एक तरफा रैली के बाद कल यानी मंगलवार के कारोबार में भारतीय इक्विटी मार्केट में भारी मुनाफा वसूली देखने को मिली। कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बाजार पर कल सबसे ज्यादा दबाव बनाया। अमेरिका में 10 ईयर बॉन्ड ईल्ड 1.80 के स्तर पर पहुंच गई है, इसका बाजार पर निगेटिव असर देखने को मिल रहा है।

पिछले 4 कारोबरी दिनों से FIIs नेट सेलर रहे हैं। कल के कारोबार में कारोबारी सत्र के आखिरी घंटे में आई बिकवाली इस बात का संकेत है कि अभी हमें FIIs की तरफ से और बिकवाली आती दिख सकती है।


टेक्निकल नजरिए से देखें तो 18,300-18,350 निफ्टी के लिए छोटा रजिस्टेंस जोन है। इसी जोन में निफ्टी बियरिश इंगल्फिंग कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाता दिखा है। ये निफ्टी में और कमजोरी दिखा सकता है। मंगलवार का 18,085 का लो 9-DMA भी है। इसके नीचे निफ्टी के लिए 17,950-17,800 पर अगला सपोर्ट दिख रहा है। वहीं किसी भी करेक्शन में 17,650 को स्तर पर बड़ा सपोर्ट नजर आ रहा है। हालांकि हर गिरावट पर बाजार में खरीदारी के मौके भी रहेंगे।

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

बैंक निफ्टी के लिए 38,800-39,100 एक अहम रजिस्टेंस जोन है। नीचे की तरफ इसके लिए 38,000 पर इमीडिएट सपोर्ट है। उसके बाद 37,500-37,000 पर इसके लिए बड़ा सपोर्ट है। अगर बैंक निफ्टी ऊपर की तरफ 39,100 का स्तर पार करने में सफल रहता है तो फिर ये हमें 40,000 की तरफ जाता दिख सकता है।

आज की 3 कॉल्स जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई

Shriram Properties: Buy | LTP: Rs 103.35 |श्रीराम प्रॉपर्टीज में 96 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 121 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 17 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

Kalpataru Power Transmission: Buy | LTP: Rs 410.05 |कल्पतरु पावर में 385 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 475 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 16 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

Gujarat Ambuja Exports: Buy | LTP: Rs 190.15 |कल्पतरु पावर में 180 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 211 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 11 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।