Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 37,918.59 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 37,626.89 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 38,678.8 फिर 39,147.3 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है.
MoneyControl News
अपडेटेड Jan 19, 2022 पर 9:13 AM
कल के कारोबार में दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों पर भी दबाव रहा। निफ्टी मिड और स्मॉलकैप कल 2 फीसदी से ज्यादा टूट कर बंद हुए हैं।
18 जनवरी को कारोबारी सत्र के आखिरी घंटे में आई गिरावट के चलते बाजार करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बाजार पर अपना असर दिखाया। कल के कारोबार में लगभग सभी सेक्टरों में कमजोरी देखने को मिली। BSE Sensex 554.05 अंक गिरकर 60,754.86 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 195.10 अंक फिसलकर 18,113 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बियरिश इन्गल्फिंग पैटर्न बनाया।
कल के कारोबार में दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों पर भी दबाव रहा। निफ्टी मिड और स्मॉलकैप कल 2 फीसदी से ज्यादा टूट कर बंद हुए हैं।
Chartviewindia.in के मजहर मोहम्मद का कहना है कि Nifty50 ने बियरिश इन्गल्फिंग पैटर्न बनाया है। कल इसने 18,351 के इंट्राडे हाई से पलट कर पिछले कारोबारी सत्र की सारी बढ़त खो दी। इस प्रक्रिया में इसने 18,085 के इंट्राडे लो के साथ 18,128 और 18,081 को जोन में बने बुलिश गैप को भी लगभग भर दिया। ऐसे में लगता है कि 19 जनवरी के ट्रेडिंग सेशन में अगर निफ्टी 18,080 के नीचे बना रहता है तो फिर इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है और निफ्टी 17,600 की तरफ जाता दिख सकता है।
इसके विपरीत अगर बुल्स 18,080 के लेवल को क्लोजिंग बेसिस पर बनाए रखने में सफल रहते हैं तो फिर बाजार में हमें साइडवेज कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। जब तक निफ्टी 18,350 के ऊपर नहीं बंद होता तब तक मजबूती आती नहीं दिखेगी। इसलिए कुछ समय के लिए लॉन्ग साइड के सौदों से दूर रहने और 18,080 के नीचे शॉर्ट करने करने की रणनीति बेहतर रणनीति हो सकती है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18,015.7 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17,918.3 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18,280.7 फिर 18,448.3 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 37,918.59 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 37,626.89 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 38,678.8 फिर 39,147.3 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
ग्लोबल संकेत कमजोर
ग्लोबल संकेत कमजोर नजर आ रहा है। एशिया पर दबाव देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY में फ्लैट कामकाज हो रहा है। बॉन्ड यील्ड में उछाल से अमेरिकी मार्केट का मूड बिगड़ा है। कल DOW करीब 550 प्वाइंट फिसलकर बंद हुआ था। उधर कच्चे तेल में भी तेजी जारी है और ब्रेंट 90 डॉलर की तरफ बढ़ा है।
अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट
अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली है। कई हफ्ते के निचले स्तर पर अमेरिकी बाजार पहुंचे है। फाइनेंशियल और टेक शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली है। नतीजे के बाद Goldman Sachs 8% लुढ़का है। Dow में 543 अंकों की गिरावट देखने को मिली। वहीं कल &P 86 और NASDAQ 387 अंक गिरकर बंद हुए थे जबकि NASDAQ 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा था। जल्द ब्याज दर बढ़ने के संकेत से बॉन्ड यील्ड चढ़ा है। 10 साल के अमेरिकी बॉन्ड का यील्ड 1.88% पर है।
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है। ब्रेंट का भाव 88.74 डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं डॉलर इंडेक्स 95.71 पर है। अमेरिकी फ्यूचर बाजार में फ्लैट कारोबार हो रहा है।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 29.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.81 फीसदी की गिरावट के साथ 27,744.84 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.43 फीसदी गिरकर 18,299.29 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 24,201.30 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 3,570.20के स्तर पर दिख रहा है।
कॉल ऑप्शन डेटा
18300 की स्ट्राइक पर 22.99 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जनवरी सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 18500 पर सबसे ज्यादा 20.87 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 19000 की स्ट्राइक पर 18.21 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
18300 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 6.11 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18200 पर भी 5.15 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
17700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17800 और फिर 18100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
पुट ऑप्शन डेटा
18000 की स्ट्राइक पर 27.98 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जनवरी सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 23.31 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17200 की स्ट्राइक पर 16.71 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
17900 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 2.21 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18200 पर भी 1.85 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17700 पर 1.58 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
17300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 18300 और फिर 18000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें फाइजर, क्रॉम्प्टन, एचडीएफसी एएमसी, सनफार्मा, एचडीएफसी और पावर ग्रिड के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
18 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,254.95 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 220.20 करोड़ रुपए की बिकवाली की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
19 जनवरी को NSE पर 6 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें BHEL, Escorts, Granules India, Indiabulls Housing Finance, Vodafone Idea और SAILके नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।