HP Adhesives shares : एचपी एडहेसिव का आज प्राइमरी मार्केट्स में औसत आगाज रहा। कंपनी के शेयर एनएसई पर 274 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के इश्यू प्राइस की तुलना में 41 रुपये मजबूती के साथ 315 रुपये पर लिस्ट हुए। स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पब्लिक इश्यू के लिए अप्लाई करने वाले 300 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 3 महीने के लिए 500 रुपये के टारगेट के साथ इसे लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नए खरीदार 3 महीने के टारगेट के साथ मौजूदा कीमतों पर इसमें खरीदारी कर सकते हैं।
कैपेसिटी बढ़ाने पर पूंजी खर्च करेगी कंपनी
एचपी एडहेसिव के अलॉटीज को स्टॉक होल्ड करने की सलाह देते हुए प्रोफीसिएंट इक्विटीज लिमिटेड के फाउंडर और डायरेक्टर मनोज डालमिया ने कहा, “कंपनी ने साफ कर दिया है कि पब्लिक इश्यू से मिली पूंजी को कैपेसिटी बढ़ाने और कस्टमर बेस में सुधार के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। एचपी एडहेसिव को पिडिलाइट का छोटा वर्जन कहा जा सकता है, क्योंकि एक मात्र यही उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनी है। इसका एवरेज ईपीएस 3.19 रुपये है और इसकी वैल्यू 10.38 पी/बीवी आंकी गई है। इसे लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड करने और गिरावट में खरीदारी की सलाह देते हैं।”
अच्छी ग्रोथ की हैं संभावनाएं
स्वास्तिका इनवेस्टकार्ट लि. के रिसर्च हेड संतोष मीणा ने कहा, “आने वाले सालों में कंपनी की अच्छी ग्रोथ की संभावनाएं हैं और कैपेक्स से ग्रोथ को नई दिशा मिलेगी। अलॉटमेंट में शेयर हासिल करने वाले इनवेस्टर्स को 300 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ इसे होल्ड करने और अपने लिस्टिंग प्रीमियम को अधिकतम करने की सलाह है।”
कम से कम 3 महीने करें होल्ड
एचपी एडहेसिव शेयर के प्राइस आउटलुक पर, जीसीएल सिक्योरिटीज के वाइस चेयरमैन रवि सिंघल ने कहा, “जिन्हें अलॉटमेंट के तहत इसके शेयर मिले हैं, उन्हें कम से कम 3 महीने के लिए होल्ड करने की सलाह है क्योंकि स्टॉक के इस अवधि में 500 रुपये के स्तर पर जाने का अनुमान है। कंपनी को पिडिलाइट के छोटे वर्जन के रूप में देखा जा रहा है और इसकी असंगठित एडहेसिव मार्केट में लगभग 20 फीसदी हिस्सेदारी है। इसलिए, इसके फंडामेंटल्स मजबूत हैं और जिन्हें अलॉटमेंट के जरिये शेयर नहीं मिले, वे भी 270 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ इसमें नई खरीदारी कर सकते हैं।”