HUL, Reliance की बाजार में रही धाक, टॉप 10 में से 5 कंपनियों का मार्केट कैप 67,843 करोड़ रुपये बढ़ा

सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 25,234.61 करोड़ रुपये बढ़कर 5,25,627.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सबसे अधिक लाभ में हिंदुस्तान यूनिलीवर ही रही

अपडेटेड May 01, 2022 पर 3:01 PM
रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 21,892.61 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 18,87,964.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

Top 10 most valued firms :  भारतीय शेयर बाजार में सूचीबद्ध 10 सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनियों में से पांच की मार्केट वैल्यूएशन इस हफ्ते कुल 67,843.33 करोड़ रुपये बढ़ गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) टॉप गेनर्स के रूप में सामने आई हैं।

टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और एचडीएफसी फायदे में रहीं। वहीं टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी ग्रीन एनर्जी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नुकसान में रहीं।

25 हजार करोड़ रुपये बढ़ा HUL का मार्केट कैप


सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 25,234.61 करोड़ रुपये बढ़कर 5,25,627.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सबसे अधिक लाभ में हिंदुस्तान यूनिलीवर ही रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 21,892.61 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 18,87,964.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

GST कलेक्शन ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड, अप्रैल में सरकार को मिले 1.68 लाख करोड़ रुपये

एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 16,251 करोड़ बढ़ा

हफ्ते के दौरान एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 16,251.27 करोड़ रुपये बढ़कर 7,68,052.87 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का मार्केट कैप 3,943.09 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,03,969.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल ने सप्ताह के दौरान 521.75 करोड़ रुपये जोड़े और उसका मार्केट कैप 4,06,245.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

LIC IPO को लेकर दिख रहा जोश, शेयर खरीदना चाहते हैं 6.48 करोड़ पॉलिसीहोल्डर्स

टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान

इस रुख के उलट टीसीएस (TCS) का मार्केट कैप 22,594.64 करोड़ रुपये घटकर 12,98,999.83 करोड़ रुपये रह गया। इंफोसिस का मार्केट कैप 7,474.58 करोड़ रुपये घटक 6,59,587.97 करोड़ रुपये पर आ गया।

एसबीआई (SBI) के मार्केट कैप में 3,480.6 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,43,106.96 करोड़ रुपये पर आ गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 2,600.14 करोड़ रुपये घटकर 5,16,762.48 करोड़ रुपये रह गया। अडाणी ग्रीन का मार्केट कैप 172.04 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,51,577.84 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, अडाणी ग्रीन एनर्जी, एसबीआई, भारती एयरटेल और एचडीएफसी का स्थान रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।