HUL ने साबुन और डिटर्जेंट की कीमत बढ़ाई, जानिए कितने हुई बढ़ोतरी

अभी सिर्फ 1 महीने पहले 25 नवंबर को ही एचयूएल ने बढ़ती उत्पादन लागत का हवाला देते हुए कुछ चुनिंदा साबुन और डिटर्जेंट के भाव बढ़ाए थे

अपडेटेड Dec 20, 2021 पर 5:24 PM
Story continues below Advertisement
Lifebuoy मल्टीपैक का भाव 115 रुपये से बढ़ाकर 124 रुपये कर दिया गया है।

ET Now ने 20 दिसंबर को छपी खबर के मुताबिक एचयूएल ने अपने कुछ प्रोडक्ट्स के भाव में 7-10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसमें Lifebuoy साबुन, Lux, Surf Excel डिटर्जेंट केक, और Rin डिटर्जेंट बार शामिल है।

Lifebuoy मल्टीपैक का भाव 115 रुपये से बढ़ाकर 124 रुपये कर दिया गया है। Lux मल्टीपैक का भाव 140 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये कर दिया गया है। Lux साबुन के सिंगल बार की कीमत 28 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दी गई है।

इसी तरह डिटर्जेंट बार पर नजर डालें तो Surf Excel टिकिया के एक बनडल का भाव अबब 98 रुपये से बढ़कर 108 रुपये हो गया है जबकि Rin साबुन की एक टिकिया अब 16 रुपये की जगह अब 18 रुपये में मिलेगी।


Axis Bank हो सकता है Citibank के इंडिया रिटेल कारोबार के लिए सबसे बड़ा बिडर

अभी सिर्फ 1 महीने पहले 25 नवंबर को ही एचयूएल ने बढ़ती उत्पादन लागत का हवाला देते हुए कुछ चुनिंदा साबुन और डिटर्जेंट के भाव बढ़ाए थे। एचयूएल ने Wheel डिटर्जेंट पाउडर के 1 किलो के भाव में 3.4 फीसदी यानी 2 रुपये की बढ़ोतरी की थी जबकि Wheel पाउडर के 500 किलोग्राम के पैक के भाव में भी 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। यानी इसका भाव 28 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया था।

नवंबर में ही Rin बार की कीमत में 5.8 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। इसी तरह Lux साबुन के 100 ग्राम वाले मल्टीपैक की कीमत 21.7 फीसदी बढ़ाकर 25 रुपये कर दी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।