ICICI Bank के शेयर रिकॉर्ड हाई पर, ब्रोकरेज को इस स्टॉक में दिख रहा 4 डिजिट टारगेट, जानिए क्या है वजह

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि आईसीआईसीआई बैंक की एसेट क्वालिटी काफी अच्छी है। इसकी लोन पोर्टफोलियो में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है

अपडेटेड Aug 18, 2022 पर 1:42 PM
ग्लोबल ब्रोकरेज जेफरीज ने भी ICICI Bank में Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 1,100 रुपये का लक्ष्य दिया था।

ICICI Bank Share Pirce- इकोनॉमी में रिकवरी के साथ ही बैकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। बाजार जानकारों का कहना है कि आगे इन्वेस्टमेंट साइकिल के गति पकड़ने के साथ ही क्रेडिट ग्रोथ में अच्छी बढ़ोतरी दखने को मिलेगी। जिसको देखते हुए बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर स्वीट स्टॉक पर नजर आ रहा है। ICICI Bank के अब तक के प्रदर्शन से भी बाजार जानकारों के इस राय की पुष्टि होती है।

ICICI Bank के शेयर आज रिकॉर्ड हाई पर नजर आ रहे है। एनएसई पर इंट्राडे में आज यह शेयर 886.60 रुपये के स्तर पर जाता नजर आया। फिलहाल 1.33 बजे के आसपास यह शेयर 4.85 रुपये यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 878.25 रुपये पर नजर आ रहा था।

ICICI Bank पर ब्रोकरेज हाउस काफी बुलिश है। कंपनी की एनुअल रिपोर्ट ब्रोकरेज को काफी पसंद आई है । ICICI Bank के एनुअल रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि होती है कि अपने बैलेसशीट को मजबूती देने के रास्ते पर अच्छी प्रगति कर रहा है। इसके अलावा रिटेल कारोबार पर भी फोकस से बैंक को फायदा हो रहा है।


अडानी ग्रुप से 6200 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिलने के बाद इस शेयर को लगे पंख, आइए डालते है एक नजर

मोतीलाल ओसवाल ने ICICI Bank को बैंकिंग सेक्टर के अपने टॉप पिक्स में शामिल किया है। मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक पर Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 1,050 रुपये का लक्ष्य दिया है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि आईसीआईसीआई बैंक की एसेट क्वालिटी काफी अच्छी है। इसकी लोन पोर्टफोलियो में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है। आगे बैंक के मार्जिन पर अच्छी मजबूती देखने को मिल सकती है।

ग्लोबल ब्रोकरेज जेफरीज ने भी ICICI Bank में Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 1,100 रुपये का लक्ष्य दिया था। जेफरीज ने अपने नोट में कहा था कि आईसीआईसीआई बैंक के रिटेल, SME और बिजनेसेस बैंकिंग जैसे सभी सेक्टरों में मजबूत रिकवरी देखने को मिल रही है। बैंक की एसेट क्वालिटी भी अच्छी बनीहुई है। वहीं इसका प्रोविजन कवरेज रेशियो पूरी बैंकिंग इंडस्ट्रीज में सबसे बेहतर नजर आ रही है। जो इस स्टॉक के लिए शुभ संकेत है ।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।