राकेश झुनझुनवाला के इस पसंदीदा स्टॉक में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज को भी है 20% अपसाइड की उम्मीद, क्या आप भी करेंगे निवेश?

बीएसई के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक सितंबर 2021 तिमाही में एस्कॉर्ट्स में दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 4.25 फीसदी थी।

अपडेटेड Nov 20, 2021 पर 3:57 PM
Story continues below Advertisement

Escorts ने हाल ही में एलान किया था कि वह प्रीफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए अपने जपानी पार्टनर Kubota को 2000 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 93.64 लाख शेयर जारी करेगी। जिससे कंपनी को 1,873 करोड़ रुपये मिलेंगे। एस्कॉर्ट्स भारत की चौथी सबसे बड़ी ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी है। वित्त वर्ष 2021 में इसकी बाजार हिस्सेदारी 11.3 फीसदी थी। इसके अलावा कंपनी कंस्ट्रक्शन इक्यूपमेंट और रेलवे से जुड़े कामों में भी है।

पिछले 5 सालों में एस्कॉर्ट्स के शेयरों में 6 गुणा की बढ़ोतरी देखने को मिली है। नवंबर 2016 में यह शेयर 300 रुपये के आसपास था । इस दौरान इसने निफ्टी ऑटो की तुलना में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक्सकॉर्ट्स में Buy रेटिंग बनाए ऱखी है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि Kubota के साथ एक्सकॉर्ट्स के करार के साथ अब Kubota कंपनी की को-प्रमोटर बन गई है। इस करार के चलते कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियों में बढ़ोतरी होगी और भारत से ग्लोबल सोर्सिंग में भी बढ़त देखने को मिलेगी।


Kubota के कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाने की खबरे के चलते आईसीआईसीआई सिक्योरिटी इस स्टॉक में और बुलिश हो गई है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि 2 महीने में ही इस स्टॉक में 2,200 रुपये का लेवल देखने को मिल सकता है।

गौरतलब है कि कंपनी के बोर्ड ने जापान की Kubota Corporation को 2000 रुपये (प्रति शेयर 1990 रुपये की प्रीमियम पर ) 10 रुपये अंकित मूल्य (face value) वाले 9,363,726 शेयर जारी करते हुए कुल इक्विटी पूंजी को 18,72,74,52,000 रुपये तक बढ़ाने को मंजूरी दी है हालांकि ये मंजूरी आवश्यक वैधानिक, नियामक और शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के अधीन होगी।

इसके बाद एस्कॉर्ट्स का नया नाम ESCORTS KUBOTA LTD होगा। KUBOTA CORP लिमिटेड एस्कॉर्ट्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाएगी। कंपनी द्वारा KUBOTA CORP को 1870 करोड़ रुपये के शेयर जारी किये जायेंगे। KUBOTA इस कंपनी में 2,000 प्रति शेयर पर हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके अलावा KUBOTA ओपन ऑफर भी लाएगी। नये नाम के साथ ही कंपनी में बोर्ड डायरेक्टर्स की संख्या 15 से बढ़कर अब 18 हो जायेगी।

इसके अलावा इस लेन-देन की प्रक्रिया को SEBI ICDR Regulations के चैप्टर V के प्रावधानों और Companies Act, 2013 के लागू प्रावधानों का भी अनुपालन करना होगा। बता दें कि Kubota Corporation कंपनी laws of Japan (Investor) इस कानून के अंतर्गत स्थापित कंपनी है।

इस खबर के चलते इस स्टॉक में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। आपको यह भी बताते चलें कि बीएसई के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक सितंबर 2021 तिमाही में एस्कॉर्ट्स में दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 4.25 फीसदी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।