ICICI Securities की राकेश झुनझुनवाला पोर्टफोलियों के इस मल्टीबैगर मेटल स्टॉक में खरीदारी की राय

ये मेटल सेक्टर की एक नवरत्न कंपनी है

अपडेटेड Jan 03, 2022 पर 12:33 PM
Story continues below Advertisement
इस मेटल स्टॉक में ICICI Securities को तेजी की उम्मीद

घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने कहा कि नेशनल एल्युमीनियम (National Aluminium (Nalco) के शेयर की कीमत लगातार बढ़ रही है और इससे पहले अक्टूबर 2021 में इसे भाव में चार साल की सीमा से ऊपर ब्रेकआउट हुआ जो एक स्ट्रक्चरल टर्नअराउंड का संकेत दे रहा है।

“अक्टूबर 2020 के बाद से इसमें आया हुए संपूर्ण अप मूव इसमें हो रही निरंतर मांग और निचले बैंड में खरीदी के संकेत दे रहा है। स्टॉक ने हाल ही में राइजिंग चैनल के निचले बैंड पर सपोर्ट लेते हुए रिबाउंड किया है, इस प्रकार ये इस स्टॉक में फ्रेश एंट्री का अवसर प्रदान करता है," ऐसा ब्रोकरेज के नोट में कहा गया है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज को उम्मीद है कि मेटल स्टॉक अपनी सकारात्मक गति के साथ जारी रहेगा और तीन महीने की समय सीमा और 91 के स्टॉप लॉस के साथ ₹116 के स्तर (टारगेट प्राइस) की ओर बढ़ जाएगा।


आरबीएल बैंक का कुल डिपॉजिट तिमाही आधार पर 2.58% घटकर हुआ 73,637 करोड़ रुपये

ब्रोकरेज के नोट में कहा गया है कि स्टॉक ने हाल ही में अपने 100 डेज ईएमए (वर्तमान में ₹93 पर रखा) पर सपोर्ट लेते हुए रिबाउंड किया है, जिससे नवंबर 2020 के बाद से इसमें मेजर सपोर्ट के साथ पॉजिटिव प्राइस स्ट्रक्चर नजर आया है।

मिंट की खबर के मुताबिक बीएसई शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, भारतीय दिग्गज निवेशक और शेयर बाजार के ट्रेडर राकेश झुनझुनवाला के पास सितंबर 2021 तक इस पीएसयू कंपनी नाल्को में 1.36% हिस्सेदारी थी। नाल्को के शेयरों ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है क्योंकि इस मेटल स्टॉक एक साल में 114% से अधिक की तेजी देखने को मिली। नाल्को मिनिस्ट्री ऑफ माइंस (Ministry of Mines) के तहत एक नवरत्न सीपीएसई (navratna CPSE) है। कंपनी का खनन, धातु और बिजली में कामकाज होता है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।