Multibagger stock: आईसीआईसीआई सिक्योरिटी Gokaldas Exports (GEL) पर काफी बुलिश नजर आ रहा है । Gokaldas Exports भारत का एक अग्रणी सिलेसिलाए कपड़े निर्यात करने वाली कंपनी है। जो सालाना 30 करोड़ पीस से ज्यादा परिधान का निर्यात करती है। Gokaldas Exports के स्टॉक सितंबर 2020 के 60 रुपये प्रति शेयर के भाव से 6 गुना बढ़कर जनवरी 2022 में 370 रुपये प्रति शेयर के भाव पर नजर आ रहे है।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटी का कहना है कि Gokaldas Exports एक लॉन्ग टर्म स्टोरी है। आगे कंपनी के कारोबार में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिलेगी। आईसीआईसीआई सिक्योरिटी ने इस स्टॉक में Buy रेटिंग बनाए रखते हुए 480 रुपये का टार्गेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि हमें अगले 12 महीने में यह लक्ष्य हासिल होते नजर आ सकते है।
Gokaldas Exports का स्टॉक एक मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुआ है। 1 साल की अवधि में यह स्टॉक 343 फीसदी भागा है। अगले 6 महीने के लिए कंपनी के पास ऑर्डर की भरमार है। कंपनी का उत्पादन अपने वर्तमान में पीक चल रहा है।
कंपनी की योजना है कि वह अगले 4 वर्षों में 340 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश करेगी और अपने कारोबार के विस्तार पर फोकस बनाए रखेगी। उम्मीद है कि आगे चलकर इस निवेश से कंपनी की रेवेन्यू में लगभग 1300 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा कंपनी की योजना बैकवर्ड इंटिग्रेशन की भी है। इसके लिए कंपनी ने अपने बुनियाई सेगमेंट के लिए 100 करोड़ रुपये के निवेश से एक फ्रेबरीक प्रोसेसिंग यूनिट लगाई है।
कंपनी के प्रबंधन का मानना हैकि नीटिंग मार्केट में विविंग मार्केट की तुलना में ज्यादा तेजी से ग्रोथ हो रही है। नीटिंग सेगमेंट मे निवेश से कंपनी को अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के डार्वसिफिकेशन का अच्छा मौका है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटी का मानना है कि हाल में जुटाए गए फंड से कंपनी के बैलेसशीट को मजबूती मिली है और कंपनी इससे अपने करीब 240 करोड़ रुपये कर्ज का भुगतान किया है। इसके बाद कंपनी कर्जमुक्त हो गई है।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटी का यह भी मानना है कि परिधान एक्सपोर्ट पर सरकार के फोकस और ग्लोबल ब्रांडों के चाइना प्लस रणनीति का फायदा इस कंपनी को मिलेगा।
Gokaldas Exports के अलावा आईसीआईसीआई सिक्योरिटी KPR Mill पर भी बुलिश है। बता दें कि KPR Mill भी टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी है । आईसीआईसीआई सिक्योरिटी ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग देते हुए 820 रुपये का लक्ष्य दिया है।