RBL और IDBI Bank के शेयर 10% भागे, करूर वैश्य और फेडरल बैंक 52 हफ्तों के हाई पर

RBL Bank, DCB Bank, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, साउथ इंडिया बैंक, सिटी यूनियन बैंक और IDFC First Bank के शेयरों में आज 3% से 10% की तेजी आई

अपडेटेड Aug 25, 2022 पर 1:55 PM
करूर वैश्य बैंक के शेयर 6.90% तेजी के साथ 68.25 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। जबकि फेडरल बैंक के शेयर 0.70% ऊपर 114.80 रुपए पर बने हुए हैं। इन दोनों बैंकिंग स्टॉक्स में राकेश झुनझुनवाला की 3% से ज्यादा हिस्सेदारी थी

IDBI Bank share price: आज IDBI Bank के शेयरों में जबरदस्त तेजी रही है। बैंक के शेयर 9% तेजी के साथ 43.65 रुपए पर पहुंच गए हैं। IDBI Bank के शेयर 4 महीनों के हाइएस्ट लेवल पर ट्रेड कर रहे हैं। दोपहर 1.20 पर बैंक के शेयर 8.73% की तेजी के साथ 43.60 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। इंट्रा डे में IDBI Bank के शेयरों ने 44.25 रुपए का हाइएस्ट लेवल टच किया है।

एक दिन पहले यह खबर आई थी कि LIC और सरकार IDBI Bank में अपनी 51% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। बैंक के निजीकरण की खबर से शेयरों में हलचल है।

बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त खरीदारी


RBL Bank, DCB Bank, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, साउथ इंडिया बैंक, सिटी यूनियन बैंक और IDFC First Bank के शेयरों में आज 3% से 10% की तेजी आई।

करूर वैश्य बैंक के शेयर 6.90% तेजी के साथ 68.25 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। जबकि फेडरल बैंक के शेयर 0.70% ऊपर 114.80 रुपए पर बने हुए हैं। इन दोनों बैंकिंग स्टॉक्स में राकेश झुनझुनवाला की 3% से ज्यादा हिस्सेदारी थी।

सरकारी बैंकों की बात करें तो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों में 2-5% तक की तेजी आई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।