Get App

ईंधन की कीमतें स्थिर रहने की वजह से IOC, BPCL, HPCL को हुआ 2.25 अरब डॉलर का नुकसान- Moody's

Moody’s के अनुसार तीनों कंपनियों को नुकसान हो रहा है जबकि दूसरी तरफ ONGC और OIL को इससे लाभ होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 24, 2022 पर 7:17 PM
ईंधन की कीमतें स्थिर रहने की वजह से IOC, BPCL, HPCL को हुआ 2.25 अरब डॉलर का नुकसान- Moody's
Moody’s के मुताबिक ईंधन की कीमतों में वृद्धि नहीं की जाती है तीनों कंपनियों को कुल मिलाकर लगभग 65-70 मिलियन डॉलर का रोजाना नुकसान होगा।

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस (Moody’s Investors Service) ने गुरुवार को कहा कि भारत के शीर्ष ईंधन रिटेल विक्रेताओं इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Bharat Petroleum Corporation Limited(BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Hindustan Petroleum Corporation Limited(HPCL) को मार्च में कच्चे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपरिवर्तित रखने की वजह से लगभग 2.25 अरब डॉलर (19,000 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है।

कच्चे तेल (ईंधन उत्पादन के लिए कच्चा माल) की कीमतें नवंबर की शुरुआत में लगभग 82 डॉलर की तुलना में मार्च के पहले तीन हफ्तों में औसतन लगभग 111 डॉलर प्रति बैरल रही हैं। इसके बावजदू पेट्रोल और डीजल की कीमतें 4 नवंबर, 2021 और 21 मार्च के बीच अपरिवर्तित रहीं हैं।

सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) ने 22 और 23 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, लेकिन गुरुवार को वृद्धि को रोक दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें