Get App

ITC का शेयर इस साल छू सकता है 460 रुपये का लेवल, इस टेक्निकल एनालिस्ट का अनुमान

ITC Share Price : स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट के हेड (रिसर्च) संतोष मीणा ने कहा कि आईटीसी का टारगेट 460 रुपये के आसपास नजर आता है। उन्होंने कहा कि आईटीसी की मजबूती को देखते हुए शेयर के 500 रुपये के स्तर से ऊपर जाने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं, परसिस्टेंट सिस्टम्स के संबंध में उन्होंने कहा कि मौजूदा कैलेंडर वर्ष में 25 फीसदी रैली के बाद इसमें कुछ प्रॉफिट बुकिंग की उम्मीद कर सकते हैं

Curated By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 06, 2023 पर 10:36 AM
ITC का शेयर इस साल छू सकता है 460 रुपये का लेवल, इस टेक्निकल एनालिस्ट का अनुमान
ITC Share Price : स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट के हेड संतोष मीणा को फाइनेंशियल मार्केट्स में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है और उन्हें टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिसिस में विशेषज्ञता हासिल है

ITC Share Price : स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट के हेड (रिसर्च) संतोष मीणा (Santosh Meena) ने कहा कि आईटीसी बाजार को पीछे छोड़ रहा है और 2022 की शुरुआत से इसमें तेजी का रुझान बना हुआ है। वीकली चार्ट्स पर, एक बूलिश फ्लैग फॉर्मेशन पर ब्रेकआउट मिला है। इसका टारगेट 460 रुपये के आसपास है। मीणा ने मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही। उन्होंने कहा कि आईटीसी की मजबूती को देखते हुए शेयर के 500 रुपये के स्तर से ऊपर जाने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। मीणा को फाइनेंशियल मार्केट्स में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है और उन्हें टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिसिस में विशेषज्ञता हासिल है।

परसिस्टेंट सिस्टम्स के लिए यह स्तर होगा अहम

आईटीसी के अलावा, परसिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) के संबंध में उन्होंने कहा कि मौजूदा कैलेंडर वर्ष में 25 फीसदी रैली के बाद कंपनी “4,950-5,000 रुपये के अहम जोन में है जहां हम इसमें कुछ प्रॉफिट बुकिंग की उम्मीद कर सकते हैं। लेकिन अगर यह इस जोन से निकलने में कामयाब रहा तो शेयर में 5,250–5,000 के स्तरों तक रैली देखने को मिल सकती है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें