Jefferies को इस IT स्टॉक में है 30% से ज्यादा की रैली की उम्मीद, जानिए क्या है वजह

Jefferies का ये भी कहना है कि SI से होने वाली कमाई में जोरदार तेजी न्यूजेन के शेयरों में और मजबूती लाएगी.

अपडेटेड Mar 29, 2022 पर 11:23 AM
कंपनी के प्रबंधन का कहना कि वित्त वर्ष 2023 में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 20 फीसदी रह सकती है जो काफी हद तक प्री-पैंडेमिक लेवल के अनुरूप है.

Jefferies ने हाल ही में जारी अपने एक नोट में कहा है कि अपनी हाल की मीटिंग में Newgen Software के CEO और CFO ने कहा था कि मिडिल ईस्ट और APAC रीजन में कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। लेकिन क्लायंट्स के लेवल पर हाई इम्प्लाई एट्रीशन के चलते अमेरिका में कंपनी के कारोबार में सुस्ती देखने को मिल रही है इसके कारण निर्णय लेने में देरी हो रही है।

SI-led इंगेजमेंट से होने वाली कंपनी की कमाई में भी इसी कारण से देरी हो रही है। कंपनी के मैनेजमेंट का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023 में कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 20% की बढ़त होगी। इसको ध्यान में रखते हुए Jefferies ने Newgen Software की Buy रेटिंग बनाए रखते हुए। इसके लिए 650 रुपए का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि स्टॉक में इसके वर्तमान लेवल से 30 फीसदी अपसाअड की संभावना दिख रही है।

Jefferies का ये भी कहना है कि SI से होने वाली कमाई में जोरदार तेजी न्यूजेन के शेयरों में और मजबूती लाएगी। इसके अलावा कंपनी के कच्चे तेल की कीमतों में आई बढ़त का भी फायदा होगा। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के कारण मिडिल ईस्ट में ग्रोथ खासकर न्यू लाइसेंस सेल्स में जोरदार तेजी आई है। ये ग्रोथ वित्त वर्ष 2022 के पिछले 9 महीनों में सालाना आधार पर 43 फीसदी पर रही है। Jefferies का कहना है कि इस ग्रोथ के वित्त वर्ष 2023 में भी कायम रहने की उम्मीद है। APAC region रीजन के कंपनी के कारोबार में भी तेजी आती नजर आ रही है। इस रीजन में 9MFY22 में कंपनी कंपनी की ग्रोथ सालाना आधार पर 21 फीसदी रही है।


हालांकि अमेरिकी और भारतीय बाजार में कंपनी के ग्रोथ में सुस्ती देखने को मिली है। 9MFY22 में इन इलाकों से होने वाली कंपनी की आय सपाट रही है। कंपनी के CEO और CFO ने हाल ही कहा था कि हाई एट्रीशन रेट के चलते कंपनी अमेरिकी ग्राहकों के लिए नई पहलों की गति को धीमा कर रही है। जेफरीज ने कहा कि इसके अमेरिका में कंपनी के न्यू लाइसेंस सेल्स पर असर पड़ सकता है।

इन मिडकैप म्यूचुअल फंड्स ने FY22 में दिया 43% तक रिटर्न, क्या इनमें से किसी में है आपका निवेश

इसके अलावा पूरी इंडस्ट्री में एट्रीशन लेवल में आई जोरदार तेजी की वजह से वित्त वर्ष 2023 में कंपनी की एम्प्लॉई कॉस्ट में बढ़ोत्तरी हो सकती है। ऐसे में कंपनी के प्रबंधन का कहना कि वित्त वर्ष 2023 में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 20 फीसदी रह सकती है जो काफी हद तक प्री-पैंडेमिक लेवल के अनुरूप है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।