जेपी मॉर्गन (JPMorgan) 4 भारतीय आईटी स्टॉक्स पर बुलिश नजर आ रहा है। हाल ही में जारी अपने एक नोट में जेपी मॉर्गन Infosys,Tech Mahindra, Mphasis और Persistant Systems को लेकर अपना बुलिश नजरिया जाहिर किया है। जेपी मॉर्गन का मानना है कि Infosys के कारोबार में आगे जोरदार तेजी देखने को मिलेगी। वहीं Tech Mahindra को 5G साइकिल में आने वाली तेजी का फायदा मिलेगा और इसके मार्जिन में बढ़ोतरी होती नजर आएगी।
वहीं Mphasis और Persistant Systems पर ब्रोकरेज हाउस की राय है कि यह आईटी इंडस्ट्री के सबसे डिफेसिव दांव है। आगे के लिए इनकी ग्रोथ संभावनाए काफी मजबूत है।
जेपी मॉर्गन के एनालिस्ट का मानना है कि आगे इंफोसिस की ग्रोथ अपने सेक्टर में लीड करती नजर आएगी। किसी गिरावट में इस स्टॉक में खरीदारी का अच्छा मौका होगा। कंपनियों द्वारा आईटी सेक्टर पर किए जाने वाले निवेशक का इंफोसिस को बड़ा फायदा मिलता नजर आएगा।
टेक महिंद्रा पर जेपी मॉर्गन की राय है कि वित्त वर्ष 2023 में कंपनी की कॉन्स्टेंट करेंसी ग्रोथ 13 फीसदी पर रह सकती है। जबकि इसकी तुलना में विप्रो की कॉन्स्टेंट करेंसी ग्रोथ 11.4 फीसदी पर रह सकती है। जबकि एचसीएल टेक की कॉन्स्टेंट करेंसी ग्रोथ टेक महिंद्रा से थोड़ी ही ज्यादा 13.2 फीसदी पर रह सकती है।
Mphasis पर जेपी मॉर्गन की राय है कि यह आगे चलकर मिडकैप आईटी स्पेस की सबसे तेजी से ग्रोथ करती कंपनी बनकर उभर सकती है। BFSI सेक्टर में इसका बड़ा विस्तार तुलनात्मक रुप से इसको ज्यादा सुरक्षित निवेश विकल्प बनाता है।
इसी तरह जेपी मॉर्गन का कहना है कि Persistent Systems भी आईटी स्पेस में से सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में है। अगर बाजार में मैक्रो स्लो डाउन देखने को मिलता है तो भी इसमें हायर ग्रोथ देखने को मिलेगा ।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।