Get App

Fineotex Chemical के शेयरों ने 1 महीने में दिखाई 30% की तेजी, आशिष कोचालिया ने भी खरीदी 1.8% हिस्सेदारी

कंपनी की आय में घरेलू बाजार की हिस्सेदारी 57 फीसदी है, जबकि बकाया 43 फीसदी कमाई विदेशी बाजारों से होती है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 05, 2022 पर 3:34 PM
Fineotex Chemical के शेयरों ने 1 महीने में दिखाई 30% की तेजी, आशिष कोचालिया ने भी खरीदी 1.8% हिस्सेदारी
कंपनी अपने टेक्सटाइल केमिकल के कोर बिजनेस के अलावा होम केयर, हाइजीन और ड्रिलिंग स्पेशियिलिटी केमिकल के कारोबार में भी सफलता के साथ पांव रख चुकी है.

स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी Fineotex Chemical के शेयरों में पिछले 1 महीने में 30 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है जबकि पिछले 1 हफ्ते में यह शेयर 19 फीसदी भागा है। मार्च तिमाही के दौरान दिग्गज निवेशक आशिष कोचालिया ने इस स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी में 1.84 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।

कंपनी द्वारा जारी मार्च 2022 के ताजे शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक कंपनी में आशिष कोचालिया ने मार्च तिमाही के दौरान 20.42 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं जबकि इसके पिछले तिमाही में कंपनी में आशिष कोचालिया की कोई भी हिस्सेदारी नहीं थी।

कंपनी के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक ऐसे व्यक्तिगत निवेशक जिनकी शेयर पूंजी 2 लाख रुपये से ज्यादा है अथवा HNI ने मार्च 2022 में समाप्त तिमाही में कंपनी में अपनी हिस्सेदारी पिछले तिमाही के 3 फीसदी से बढ़ाकर 5.65 फीसदी कर ली है।

वहीं ऐसे रिटेल निवेशक जिनकी शेयर पूंजी 2 लाख रुपये से कम है उन्होंने Fineotex Chemical में अपनी हिस्सेदारी मार्च 2022 तिमाही में सालाना आधार पर 20.13 फीसदी से घटकार 18.76 फीसदी कर ली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें