Get App

खिलाड़ी नंबर 1- शेयर बाजार का सबसे बड़ा खेल जिसमें खिलाड़ी करेंगे मुकाबला और आपकी होगी कमाई

राजन ने कहा कि KPIT Tech में 628 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए इसमें 670 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 04, 2022 पर 12:37 PM
खिलाड़ी नंबर 1- शेयर बाजार का सबसे बड़ा खेल जिसमें खिलाड़ी करेंगे मुकाबला और आपकी होगी कमाई
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर

शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी नंबर 1 के कारोबारी हफ्ते के खेल के नये हफ्ते में फिर से 3 नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार। सीएनबीसी-आवाज़ के इस खास शो में इस हफ्ते मार्केट एक्सपर्ट राजन शाह, Angel One के समीत चव्हाण और Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी के बीच मुकाबला हो रहा है। इस खेल में खिलाड़ी मुकाबला करेंगे जिसमें उन्हें उनके स्टॉक्स पर कम या ज्यादा रिटर्न मिलेगा। वहीं निवेशक उनकी सलाह और अपनी सूझ-बूझ से उनके सुझाये स्टॉक्स पर दांव खेलकर इसमें अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं-

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें