Asian Paints और BEL पर कमाई करने के लिए दिग्गज ब्रोकरेजेस से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

Citi ने Asian Paints पर न्यूट्रल रेटिंग देकर शेयर का लक्ष्य 3,615 रुपये तय किया है

अपडेटेड Apr 04, 2022 पर 11:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Asian Paints और BEL पर जानिये ब्रोकरेजेस का नजरिया

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है इन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

Citi की Asian Paints पर राय

Citi ने Asian Paints पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इन्होंने इस शेयर का लक्ष्य 3,615 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी होम डेकोर में मौजूदगी बढ़ा रही है। इसके आगे आगे कंपनी के डिमांड के ट्रेंड पर नजर रहेगी। वहीं हालात से निपटने के लिए आगे कीमतें बढ़ाने की जरूरत दिख रही है।


आज यानी 4 अप्रैल 2022 को सुबह 11.13 बजे एनएसई पर ये शेयर 0.18 प्रतिशत या 5.55 अंक ऊपर 3118.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 3590 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 2484.50 रुपये रहा है।

HDFC BANK ने जारी किया शानदार Q4 अपडेट, ब्रोकरेजेस ने जानें स्टॉक पर क्या हो निवेश रणनीति

Citi की BEL पर राय

Citi ने BEL पर राय व्यक्त करते हुए इसमें खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 253 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उन्होंने कहा कि FY22 प्रोविजनल अपडेट से ग्रोथ के संकेत मिल रहे हैं। आकर्षक वैल्युएशन के चलते शेयर टॉप पिक्स में शामिल है। मध्यम अवधि में अच्छे ग्रोथ की उम्मीद है।

आज यानी 4 अप्रैल 2022 को सुबह 11.13 बजे एनएसई पर ये शेयर 0.63 प्रतिशत या 1.35 अंक ऊपर 216.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 228 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 120.50 रुपये रहा है।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।