HDFC BANK ने जारी किया शानदार Q4 अपडेट, ब्रोकरेजेस ने जानें स्टॉक पर क्या हो निवेश रणनीति

MS ने HDFC Bank पर ओवरवेट रेटिंग दी है और 1800 रुपये का लक्ष्य दिया है

अपडेटेड Apr 04, 2022 पर 10:01 AM
Story continues below Advertisement
HDFC Bank पर ब्रोकरेजेस की राय

एचडीएफसी बैंक (HDFC BANK) ने चौथी तिमाही (Q4) के शानदार अपडेट जारी किया है। HDFC BANK द्वारा जारी किये अपडेट के मुताबिक बैंक का डिपॉजिट करीब 17% बढ़ा है। इसके अलावा बैंक के लोन ग्रोथ में 21% की उछाल देखने को मिली है। इतना ही नहीं 48.2% के साथ बैंक का CASA रेश्यो चौथी तिमाही के अपडेट के मुताबिक ALL TIME HIGH पर पहुंच गया है।

Brokerages on HDFC Bank

MS की HDFC Bank पर राय


MS ने HDFC Bank पर राय व्यक्त करते हुए इसमें ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इस स्टॉक में 1800 रुपये का लक्ष्य तय किया है। उनका कहना है कि बैंक के Q4 अपडेट से लोन और रिटेल डिपॉजिट में मजबूत ग्रोथ के संकेत मिले हैं। बैंक का मार्केट शेयर आगे भी बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा रिटेल और कमर्शियल में लोन ग्रोथ मजबूत नजर आ रही है। वहीं कॉरपोरेट बैंकिंग के आंकड़े ने सरप्राइज किया है।

Buzzing Stocks: आज सुर्खियों में रहने वाले Wipro, TVS Motor, Dr Reddy's Labs और अन्य स्टॉक्स

Citi की HDFC Bank पर राय

Citi ने HDFC Bank पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2000 रुपये तय किया है। बैंक द्वारा जारी किये Q4 अपडेट के मुताबिक सालाना आधार पर बैंक ने 21% लोन ग्रोथ दर्ज की है। वहीं इसकी रिटेल डिपॉटिज ग्रोथ बेहतर नजर आ रही है। वहीं अबकी बार तिमाही आधार पर दिखी 9% लोन ग्रोथ एक दशक में सबसे ज्यादा है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।