खिलाड़ी नंबर 1 : शेयर बाजार के कमाई वाले खेल में 1 दिन में 1 खिलाड़ी का 2% रिटर्न, आज कहां लगाया दांव

प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने पहले दिन की समाप्ति पर 2.14% का रिटर्न दिया

अपडेटेड May 04, 2022 पर 12:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जानिये आज किन स्टॉक्स पर खिलाड़ियों ने लगाया दांव

सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में नया हफ्ता शुरू हो गया है। इस खेल में इस हफ्ते 3 नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते इस हफ्ते Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी, Yes Securities के अमित त्रिवेदी और Bonanza Portfolio के रोहित सिंगरे के बीच मुकाबला हो रहा है। इस मुकाबले में कोई भी जीते लेकिन निवेशक चाहें तो अपनी सूझ-बूझ का उपयोग करके इसमें पैसा कमा सकते हैं।

KHILADI TOP CALLS

पहले दिन की प्रदीप होतचंदानी की टॉप कॉल BLUE DART रही जिसने 3.3% का रिटर्न दिया

पहले दिन की रोहित सिंगरे की टॉप कॉल GUJ GAS रही जिसने 1.5% का रिटर्न दिया


KHILADI DAY-1 RETURN

पहले दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 2.14% का रिटर्न दिया

पहले दिन की समाप्ति पर अमित त्रिवेदी के सुझाये स्टॉक्स ने 0.36% का निगेटिव रिटर्न दिया

पहले दिन की समाप्ति पर रोहित सिंगरे के सुझाये स्टॉक्स ने 0.19% का निगेटिव रिटर्न दिया

TITAN के मुनाफे में 7% की कमी, ब्रोकरेजेस से जानें स्टॉक में खरीदारी, बेचें या करें होल्ड

एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Symphony

प्रदीप ने कहा कि इसमें 1164 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इस स्टॉक में 1305 रुपये लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 1117 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाएं।

Yes Securities के अमित त्रिवेदी का कमाईवाला शेयरः BUY Indian Bank

अमित ने इस स्टॉक में 162.5 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 159 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 175 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Bonanza Portfolio के रोहित सिंगरे का कमाईवाला शेयरः BUY Indian Hotels

रोहित ने कहा कि इस स्टॉक में 265 के लेवल पर 280 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी करें। इसमें 259 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Power Grid

प्रदीप ने कहा कि इसमें 237 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इस स्टॉक में 258 रुपये लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 230.8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाएं।

Yes Securities के अमित त्रिवेदी का कमाईवाला शेयरः BUY GE Shipping

अमित ने इस स्टॉक में 381 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 370 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 410 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।