Kirloskar Oil Share Price : सोमवार को किर्लोस्कर ऑयल इंजिन्स (KOEL) के शेयर 20 प्रतिशत उछलकर 2,389.80 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गए। कंपनी ने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म हाइपर नेक्स्ट (HyperNext) से एक बड़ा ऑर्डर मिलने की जानकारी दी है। इसके बाद ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल ने इसकी रेटिंग में बढ़ोतरी कर दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक की रेटिंग को "Add" से बढ़ाकर "Buy" कर दिया और इसका टारगेट प्राइस पहले के ₹1,955 से बढ़ाकर ₹2,430 कर दिया है। जिससे स्टॉक में निवेशकों का भरोसा और बढ़ा है।
एक्सचेंज फाइलिंग में, KOEL ने बताया है कि उसे हाइपर नेक्स्ट (HyperNext) से 192 MW बिजली उत्पादन क्षमता का ऑर्डर मिला है। इसमें कंपनी के 2500 kVA ऑप्टीप्राइम डुएस कोर पावर सिस्टम की 96 यूनिट्स शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि यह कॉन्ट्रैक्ट भारत में हाइपरस्केल डेटा सेंटर्स के लिए हाई-कैपेसिटी पावर सिस्टम के सबसे बड़े डिप्लॉयमेंट्स में से एक है।
यह तैनाती हाइपर नेक्स्ट के AI-इनेबल्ड और हाइपरस्केल-रेडी डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर को सपोर्ट करेगी,जिसे क्लाउड कंप्यूटिंग,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मिशन-क्रिटिकल एंटरप्राइज़ वर्कलोड की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बनाया जा रहा है।
HyperNext के ग्रुप CEO,हर्ष मैकवान ने कहा "जैसे-जैसे हम अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का दायरा बढ़ा रहे हैं,हमारी डिजाइन फिलॉसफी में भरोसा और परफॉर्मेंस सबसे अहम फोकस प्वाइंट बना हुआहै। KOEL का ऑप्टीप्राइम सॉल्यूशन हमारे मिशन-क्रिटिकल एनवायरनमेंट के लिए जरूरी स्केल,बेहतरीन इंजीनियरिंग और अपने को साबित चुकी ऑपरेशनल परफॉर्मेंस देता है।"
KOEL ने कहा कि उसका ऑप्टीप्राइम (Optiprime) प्लेटफार्म हाइपरस्केल और मिशन-क्रिटिकल एनवायरनमेंट के लिए बनाया गया है। यह हाई पावर डेंसिटी, ऑपरेशनल एफिशिएंसी और भरोसेमंद परफ़ॉर्मेंस देता है,साथ ही डेटा सेंटर की जगह का बेहतर इस्तेमाल भी सुनिश्चित करता है।
KOEL के ग्लोबल पावरजेन बिनेस के प्रेसिडेंट मदन पाटिल ने कहा,"यह ऑर्डर दिखाता है कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लीडर्स KOEL की इंजीनियरिंग क्षमताओं और भरोसेमंद,हाई-परफॉर्मेंस पावर सॉल्यूशन देने की हमारी काबिलियत पर कितना भरोसा है।"
कंपनी ने कहा कि AI,क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा-इंटेंसिव एप्लीकेशन के बढ़ते इस्तेमाल से डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की जबरदस्त मांग बढ़ रही है,जिससे एडवांस्ड पावर जेनरेशन सॉल्यूशन डिजिटल इकॉनमी का एक अहम हिस्सा बन गए हैं।
सोमवार के कारोबार में किर्लोस्कर ग्रुप के दूसरे शेयरों में भी तेजी आई है। किर्लोस्कर ब्रदर्स का शेयर 8.5% बढ़कर ₹2,098.10 पर, किर्लोस्कर न्यूमैटिक 7.5% बढ़कर ₹2,096.50 पर और किर्लोस्कर फेरस इंडस्ट्रीज 4% बढ़कर ₹496.10 पर पहुंच गया।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।