Market Trend : घरेलू इकोनॉमी से जुड़े शेयरों में जारी रखें SIP, कच्चे तेल से जुड़े शेयरों में अभी और तेजी बाकी

Market Trend :कच्चा तेल अभी भी 80 डॉलर प्रति बैरल के आस पास ही है। जब तक कच्चा तेल 80-85 डॉलरके ऊपर नहीं है,बाजार ठीक है। अगर यह 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसला तो और बड़ा पॉजिटिव होगा

अपडेटेड Jun 22, 2026 पर 11:06 AM
अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार के लिए आज ट्रेंड का बड़ा वाला टेस्ट होगा। अगर शुक्रवार का लो टूटा तो लॉन्ग से बाहर हों। बड़े अपट्रेंड के लिए गुरुवार का हाई सबसे बड़ा रजिस्टेंस है। अगर 24,200 के ऊपर निकले तो एक और शॉर्ट कवरिंग संभव है

Market Trend : US-ईरान के बीच पॉजिटिव बातचीत और कच्चे तेल के 80 डॉलर के नीचे आने से बाजार ने फिर रफ्तार पकड़ी है। निफ्टी 120 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 24150 के करीब कारोबार कर रहा है। हालांकि बैंक निफ्टी फ्लैट है। मिडकैप और स्मॉल कैप में भी रौनक है। IT और ऑयल गैस शेयरों में जोरदार तेजी है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़े हैं। IT में टेक महिंद्रा,परसिस्टेंट और ऑरेकल फाइेंशियल डेढ़ से दो परसेंट चढ़े हैं। साथ ही NBFCs और ऑटो शेयरों में भी रफ्तार है। लेकिन कंज्यूमर ड्यूरेबल और केमिकल शेयरों में हल्की नरमी है।

ट्रेंड झुका,लेकिन टूटा नहीं

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल, इस बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि शुक्रवार का सत्र बाजार के लिए शानदार रहा। बाजार पहले सपोर्ट से ही घूमा और लॉन्ग्स लेकर जाने वालों को आज गैपअप मिला। पहले ही शुक्रवार को हम दिन के निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी के साथ दिन के हाई पर बंद हुए थे। यहां तक कि IT में गैपडाउन में शॉर्ट ना करने का नजरिया लिया था। शुक्रवार की IT की क्लोजिंग ने डबल बॉटम की उम्मीद बढ़ाई। पूरे दिन मिडकैप और स्मॉलकैप ने शानदार आउटपरफॉर्म किया। बाजार अब आपको दो तरीकों से रिवॉर्ड कर रहा है। पहला अपनी लॉन्ग पोजिशन्स में बने रहने से। दूसरा पहले सपोर्ट पर आने पर खरीदारी करने में। शुक्रवार को भी निफ्टी और बैंक निफ्टी की क्लोजिंग शानदार रही है। अब शुक्रवार का लो आपके लिए अपने आप एक नया SL बन गया है।


बाजार : पिछले 48 घंटों में क्या हुआ?

ईरान और अमेरिका के बीच स्विट्जरलैंड में पहले दौर की बातचीत हुई। वीकेंड पर स्विट्जरलैंड में पहले दौर की बातचीत हुई। इस बातचीत में कतर,पाकिस्तान,US, ईरान के प्रतिनिधि शामिल हुए। बातचीत के बाद ज्वाइंट स्टेटमेंट आया। सभी पक्षों के बीच पॉजिटिव माहौल में चर्चा हुई। दोनों पक्ष टकराव रोकने के लिए एक हाई लेवल कमिटी बनाने पर सहमत हुए। 60 दिनों में अंदर डील फाइनल करने पर फोकस होगा।

ईरानी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि वार्ता डेलीगेशन का काम पूरा हो गया है। तकनीकी टीमें काम जारी रखेंगी। तेल-पेट्रोकेमिकल एक्सपोर्ट पर छूट मिली है। नाकेबंदी हटी। ईरान के लिए पुनर्निर्माण और विकास योजना शुरू की गई है।

डॉनल्ड ट्रंप की खीज

ट्रूथ सोशल पर ट्रंप ने कहा है कि ईरान लेबनान में अपने समर्थित समूहों की गतिविधियां रोके। अगर ऐसा नहीं हुआ तो ईरान पर फिर से कड़ी कार्रवाई होगी। पिछले हफ्ते की तरह दोबारा निशाना बनाया जा सकता है। बातचीत के बीच में ट्रंप की धमकी आई है। फॉक्स न्यूज से बोलते हुए ट्रंप ने कहा है कि ईरान के लिए स्ट्रेट बंद रखना ठीक नहीं। स्ट्रेट बंद किया तो इस बार ईरान नहीं बचेगा। जरूरत पड़ी तो US इसका नियंत्रण अपने हाथ में ले लेगा। अगर समझौता नहीं हुआ तो ईरान के लिए ठीक नहीं होगा। डील नहीं हुई तो US जहाजों पर'टोल'वसूल सकता है। अमेरिका इस रास्ते का रक्षक बन सकता है। हॉर्मुज से गुजरने वाले तेल का 20% हिस्सा ले सकता है।

ट्रंप की धमकी का असर

प्रेस TV की रिपोर्ट के मुताबिक स्विट्जरलैंड में ईरानी डेलीगेशन ने औपचारिक शिकायत की है और ट्रंप के बयानों पर अपना विरोध जताया है। इस बीच US को ईरान की चेतावनी में कहा गया है कि हम US की धमकियों को कोई अहमियत नहीं देते। ट्रंप को अपने बयानों में सावधानी बरतनी चाहिए। ईरानी सेना अलग तरीके से जवाब देने के लिए तैयार है। वो चाहे जो कहें,कार्रवाई हम अपने हिसाब से करेंगे।

इजरायल का विरोध कायम

उधर इजरायली रक्षा मंत्री के बयान में कहा गया है कि हिजबुल्लाह का खतरा होने तक सेना नहीं हटेगी। सेना की तैनाती लेबनान में जारी रहेगी। कार्रवाई के लिए सैनिकों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। येलो लाइन'के साथ बने सुरक्षा क्षेत्र में तैनाती जारी रहेगी।

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में ताजा हालात

Kpler के मुताबिक गुरुवार को कम से कम 20 टैंकर पार निकले। सऊदी अरब के तीन सुपरटैंकर भी गुजरे।यूएई का एक सुपरटैंकर भी पार निकला। शुक्रवार को तेल के 5 ईरानी सुपरटैंकर रवाना हुए। ज्यादातर जहाज ईरान के तय रास्ते को मान रहे हैं। कहा जा रहा था कि लेबनान पर हमले के बाद ईरान ने फिर से हॉर्मुज बंद कर दिया है।

कच्चे तेल में क्या हुआ ?

कच्चा तेल अभी भी 80 डॉलर प्रति बैरल के आस पास ही है। जब तक कच्चा तेल 80-85 डॉलरके ऊपर नहीं है,बाजार ठीक है। अगर यह 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसला तो और बड़ा पॉजिटिव होगा।

Market view : अगर निफ्टी-बैंक निफ्टी एक साथ 24223-58078 पार करें तो ब्रेकआउट संभव, आज इन दो शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई

बाजार: अब कैसा है टेक्सचर?

बाजार के लिए आज ट्रेंड का बड़ा वाला टेस्ट होगा। अगर शुक्रवार का लो टूटा तो लॉन्ग से बाहर हों। बड़े अपट्रेंड के लिए गुरुवार का हाई सबसे बड़ा रजिस्टेंस है। अगर 24,200 के ऊपर निकले तो एक और शॉर्ट कवरिंग संभव है। शुक्रवार को निफ्टी ने खरीदारी के जोन और SL दोनों का सम्मान किया। अब इंट्राडे में 23,850 और क्लोजिंग बेसिस पर 23,950 का SL रखें। अगर सब ठीक रहा तो 24,500 के ऊपर एक्सपायरी के हाई चांस हैं। 24,800-25,000 भी संभव है,बस 23,900 नहीं टूटना चाहिए। बैंक निफ्टी में 58,500-59,000 और यहां तक कि 59,500 भी संभव है। बस 56,800-57,200 के लेवल्स नहीं टूटने चाहिए। आज का सबसे बड़ा फैक्टर होगा निफ्टी IT में क्या होगा। शुक्रवार को निफ्टी IT ने 52-वीक लो हिट किया। मगर क्लोजिंग बेसिस पर 14 मई के लेवल को बचाया।

IT: अब क्या हो नजरिया?

शुक्रवार को IT में पैसा लॉन्ग करके बना,ना कि शॉर्ट करके। Coforge ने तो इंट्राडे में 6% का मूव दिया। यहां से अब IT में शॉर्ट साइड में बड़ी ट्रेड नहीं है। अगर आपको लॉन्ग नहीं करना है तो ना करें,पर शॉर्ट रिस्की है। Anthropic और बाकी सभी AI कंपनियां अब बबल टेरिटरी में हैं। यहां से भले ही सेक्टर खरीदारी ना करें लेकिन स्टॉक स्पेसिफिक मौके हैं। Coforge, OFSS, Tata Tech जैसे शेयर बढ़िया लग रहे हैं। अगर IT में गिरावट के कारण ये शेयर गिरें तो खरीदारी का मौका होगा।

बाजार: अब क्या हो रणनीति?

बाजार में अब लड़ाई से जुड़ा बॉटम बन चुका है। निफ्टी ने करीब 1000 अंकों से ऊपर का बॉटम बनाया है। थोड़ा अपने नजरिए को पोजिशनल और लॉन्ग टर्म रखें। घरेलू इकोनॉमी से जुड़े शेयरों में SIP जारी रखें। कच्चे तेल से जुड़े शेयरों में अभी भी और तेजी बाकी है। इन शेयरों में नई खरीदारी बेशक ना करें,लेकिन बने जरूर रहें। इस समय मिडकैप और स्मॉलकैप में एक बड़ी बुल मार्केट है। बड़ी ब्लॉक डील और OFS इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। ब्लॉक डील वापस विंडो में होने लगी हैं और OFS को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। 2 बड़े IPOs का एलान हुआ है लेकिन अभी थोड़ा समय है। Jio और NSE के IPOs शायद दिवाली के आसपास आएंगे। लेकिन तब तक बाजार में शायद एक क्लीन रन मिलेगा।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 23,950-24,000 पर और बड़ा सपोर्ट 23,850-23,900 पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 24,100-24,150 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,200-24,250 पर है। मौजूदा लॉन्ग सौदों के लिए शुक्रवार के लो के आसपास टाइट SL रखें। नई पोजिशन्स के लिए बेस्ट खरीदारी जोन 23,950-24,000 है। नई पोजिशन्स के लिए सख्त SL 23,850 पर रखें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी में हमारी एकतरफा रणनीति रही है। 52,800 से बैंक निफ्टी पर ट्रेलिंग SL के साथ लॉन्ग का नजरिया रहा है। अपने SL को अब बढ़ाकर 57,200 पर लेकर आएं। इसके लिए पहला सपोर्ट 57,400-57,500 पर और बड़ा सपोर्ट 57,000-57,200 पर है। पहला रजिस्टेंस 57,800-58,000 पर और बड़ा रजिस्टेंस 58,200-58,500 पर है।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।