सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-
UBS ने पीवीआर पर Buy रेटिंग देते हुए इस स्टॉक का लक्ष्य 1925 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि प्री-कोविड स्तर से 30% डिस्काउंट पर शेयर कारोबार कर रहा है। Q4 में रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन संभव है। नवंबर में प्री-कोविड स्तर के 90% पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा है। कुछ महीने में अर्निंग अपग्रेड की संभावना है।
JEFFERIES ने DIXON की Buy रेटिंग दी है और इस शेयर का लक्ष्य 5,800 से बढ़ाकर 6,450 रुपये किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि टेलीकॉम PLI स्कीम के चलते FY24 EPS अनुमान 3% बढ़ाया है। FY21-24, बिक्री/मुनाफे में +56%/+67% CAGR ग्रोथ संभव है।
अन्य कंपनियों के मुकाबले ग्रोथ की बेहतर संभावना है।