9 दिसंबर यानी कल बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त पर बंद हुआ है। FMCG, oil & gas और capital goods शेयरों में आई तेजी ने बाजार को सबसे ज्यादा सपोर्ट दिया। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 157.45 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 58,807.13 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 47.10 अंक यानी 0.27 फीसदी की मजबूती के साथ 17,516.85 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसे में आज के कारोबार में खबरों वाले इन शेयरों पर भरपूर एक्शन देखने को मिल सकता है। जहां खबरों के दम पर आपकी कमाई हो सकती है। तो आइए डालते है एक नजर आज के चर्चित स्टॉक पर। जिनपर भरपूर एक्शन देखने को मिल सकता है।
Tata Motors: कंपनी 1 जनवरी 2022 से अपने प्रोडक्ट्स के भाव बढ़ाने जा रही है।
IndusInd Bank: आरबीआई ने एलआईसी को इंडसइंड बैंक में अपनी हिस्सेदारी 4.95 फीसदी से बढ़कर 9.99 फीसदी कर दी है।
Go Fashion India | एसबीआई म्युचुअल फंड ने 1,172 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कंपनी के 15 लाख शेयर खरीदें है। हालांकि India Advantage Fund S4 ने इस कंपनी के 15 लाख शेयर बेच दिए है।
Lyka Labs | Lyka Labs में Algoquant Financials LLP ने 173.24 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 3 लाख इक्विटी शेयर बेचे है।
Kalpataru Power Transmission | Kalpataru Power Transmission में आईसीआईसीआई प्रुड्यूसल म्युचुअल फंड ने 378 रुपये के भाव पर 44.5 लाख इक्विटी शेयर खरीदें है जबकि दूसरी तरफ Kalpataru Properties378 रुपये प्रति शेयर के भाव पर इतने ही शेयर बेचे है।
RELIANCE के RIGHTS ISSUE में मिले FULLY PAID शेयर आज से ट्रेड होंगे। करीब 42 करोड़ शेयर लिस्ट होंगे। NIFTY में RIL का वेटेज बढ़ेगा। MSCI, FTSE में भी adjustments होंगे।
Bajaj Electricals पर फोकस
कॉरपोरेट स्ट्रक्चर की समीक्षा के लिए बोर्ड की मंजूरी मिली है। सभी सेगमेंट के ग्रोथ और वैल्यू अनलॉक की रिस्ट्रक्चरिंग संभव है। हाउसिंग पावर ऑपरेशन के लिए नई सब्सिडियरी बनेगी।
UK MHRA से कंपनी दवा Loperamide से मंजूरी मिली है। दवा का इस्तेमाल Diarrhea के इलाज में होता है।
Star Health की आज लिस्टिंग होगी।
फुटवियर कंपनी Metro का आज से IPO खुलेगा।
कंपनी ने US में डिप्रेशन की दवा Venlafaxine का लॉन्च किया है। अमेरिका में Venlafaxine का मार्केट साइज 51 Mn डॉलर रही है।
Deepak Fertilisers पर फोकस
कंपनी ओडिशा के गोपालपुर प्लांट पर 2200 करोड़ रुपये निवेश करेगी।
Fairfax Financial ने IIFL Finance के 313 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। ओपन मार्केट में 300.17 रुपये प्रति शेयर पर 1.04 करोड़ शेयर बेचे।