09 जून को 4 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में उछाल देखने को मिला। हालांकि बाजार की शुरुआत कल कमजोरी हुई थी लेकिन पिछले कुछ घंटों में मजबूती हासिल की और अंत में सेसेंक्स और निफ्टी अच्छी बढ़त लेकर बंद हुए। कल फार्मा, एनर्जी, IT शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। PSE, बैंकिंग, ऑटो शेयरों में बढ़त रही। हालांकि मेटल, PSU बैंकों पर दबाव रहा।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 427.79 अंक यानी 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ 55,320.28 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 121.85 अंक यानी 0.74 फीसदी की मजबूती के साथ 16,478.10 के स्तर पर बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट पर नजर डालें तो निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी बढ़त देखने को मिला।
कल के कारोबार में Biocon, Container Corporation, IEX में जोरदार तेजी देखने को मिली। Container Corporation का शेयर 5.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वही Biocon में भी 5.2 फीसदी का उछाल देखने को मिला। जबकि Indian Energy Exchange में 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली। कल के कारोबार में यह तीनो शेयर फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट के टॉप गेनर रहे थे।
आइए KOTAK SECURITIES के श्रीकांत चौहान से जानते है कि अब इन शेयरों में आगे के लिए क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति।
Container Corporation of India- स्टॉक ने 620 रुपये के अपने सपोर्ट लेवल से बाउंसबैक दिखाया है। कल के कारोबार में शेयर 5 फीसदी की बढ़त के साथ अपने लॉन्ग टाइम हाई के करीब गया और यह अपने 200 days SMA (649.50 रुपये) के ऊपर गया जो इस स्टॉक के लिए पॉजिटिव है।
पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए 640 रुपये का स्तर ट्रेंड डिसाइडर का काम करेगा। यह यह शेयर इस स्तर को पार करता है तो इसमें 680-700 रुपये का अपट्रेड देखने को मिल सकता है। वहीं अगर यह 640 रुपये के नीचे बंद होता है तो ट्रेडरों को सलाह होगी कि वह लॉन्ग पोजीशन ट्रेडिंग से बाहर निकलें।
Biocon- मीडियम करेक्शन के बाद इस स्टॉक में 310 रुपये पर सपोर्ट बना है। स्टॉक ने हाल ही में 325 रुपये के अपने शॉर्ट टर्म रजिस्टेंस को भी तोड़ा है। पोजिशनल ट्रेडरों को सलाह होगी कि जब तक शेयर 325 रुपये के नीचे नहीं फिसलता वह इसमें 345-350 रुपये के लक्ष्य के लिए बने रह सकते है। स्टॉक में 325 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ नई खरीदारी की जा सकती है।
Indian Energy Exchange- 190 रुपये के स्तर पर इस स्टॉक में ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है जो इसे 200-205 रुपये के लेवल पर ले जा सकता है। अगर यह शेयर 178 रुपये के नीचे फिसलता है तो इसमें कमजोरी गहरा सकती है और यह 170-165 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)