गुरुवार यानी कल के कारोबार में चार दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगता नजर आया। कल सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद होने में कायमाब रहे। सेंसेक्स 427 अंक की बढ़त के साथ 55,320 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 121 अंक चढ़कर 16,478 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी बैंक इंडेक्स 139 अंक की बढ़त के साथ 35,085 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं आज के बाजार की चाल पर नजर डालें तो खराब ग्लोबल संकेतों से बाजार का मूड बिगड़ा है। निफ्टी करीब 200 अंक गिरकर 16 हजार 300 के नीचे आया है। टेक और बैंकिंग-फाइनेंस शेयर बाजार में दबाव बना रहे हैं। निफ्टी बैंक 450 अंक टूटा है। मिडकैप में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। इस बीच डॉलर की व्यापक मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच भारतीय रुपया आज रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसलता नजर आया।
GEPL Capital के विज्ञान सावंत ने कहा कि निफ्टी बाउंस बैक मोड में है। अगर निफ्टी 16,610 के स्तर से ऊपर बना रहता है तो आने वाले दिनों में यह 16,800 के स्तर तक जा सकता है। अगर यह 16,240 अंक से नीचे बना रहता है तो हम इस पर पॉजिटिव नहीं रहेंगे।
एक्सपर्ट्स के सुझाए इंट्राडे कॉल
Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे कॉल
UPL: खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 725 रुपये, लक्ष्य 790 रुपये
IGL: खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 350 रुपये, लक्ष्य 405 रुपये
Anand Rathi के मेहूल कोठारी की इंट्राडे कॉल
Hindustan Aeronautics Ltd or HAL: 1875 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 1835 रुपये, लक्ष्य 1925 रुपये
Coal India Ltd: 199 रुपये के आसपास खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 194 रुपये, लक्ष्य 206 रुपये
IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे कॉल
HDFC Bank: वर्तमान स्तर पर खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 1420 रुपये, लक्ष्य 1344 रुपये
Renuka Sugars: वर्तमान स्तर पर खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 55 रुपये, लक्ष्य 49 रुपये
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।