बाजार की हर खबर पर सीएनबीसी-आवाज़ की नजर है। आवाज़ की मार्केट मंडली हर उस शेयर की कुंडली खोलेगी जिसमें एक्शन है। हर दिन आवाज़ की टीम अपने सहयोगियों के साथ उन शेयरों पर चर्चा करेगी जिन पर बाजार का फोकस है। आज यहां हम खबरों के एक्शन और बाजार का रिएक्शन का विश्लेषण करते हुए NBFCs से जुड़े शेयरों में आई तेजी का विश्लेषण कर रहे है।
आइए जानते है कि NBFCs के ग्राहकों की कमी , शेयर टूटे
यतिन मोता बता रहे हैं कि NBFCs कंपनियां बैंकों के हाथों से अपने ग्राहक खोती जा रही है। क्योंकि NBFCs के मुकाबले बैंकों की ब्याज दरें काफी कम है। बैंकों के साथ बढ़ते इस कंपिटीशन के चलते NBFCs के NIM में गिरावट आई है।
MUTHOOT FINANCE के शेयरों की बात करें तो कंपनी का NIM 22 तिमाहियों के निचले स्तर पर पहुंच गया है। तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का NIM Q1 में 13.74 फीसदी के मुकाबले 12.21 फीसदी पर रहा है।
इसी तरह एक और एनबीएफसी कंपनी MUTHOOT FINANCEकी भी NIM में गिरावट देखने को मिली है और यह 22 तिमाहियों में दूसरी बार सबसे कम रही है। दरअसल शेयरों में आई कमजोरी दोनों ही कंपनियों के कस्टमर बेस में गिरावट की मुख्य वजह रही है। कुछ तिमाहियों से Muthoot और Manappuram के ग्राहकों की संख्या में कमी देखने को मिली है।
शेयरों की आज की चाल पर नजर डालें तो पहली तिमाही में कमजोर नतीजों से मुथूट फाइनेंस की तगड़ी पिटाई हुई है। इंट्राडे में MUTHOOT FINANCE का शेयर 12 फीसदी से ज्यादा लुढ़का और अंत में 1040.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। जबकि MANAPPURAM FIN एनएसई पर करीब 4 फीसदी टूटकर 106.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एनबीएफसी कंपनियों के गोल्ड लोन की ब्याज दरों पर नजर डालें तो Muthoot Fin गोल्ड लोन पर 12-27 फीसदी तक ब्याज दर है जबकि Manappuram Fin 26 फीसदी है।
वहीं बैंकों के गोल्ड लोन पर लगने वाले ब्याज दरों पर नजर डालें तो HDFC Bank 7.6-16.81 फीसदी, SBI 7.80 फीसदी, ICICI Bank 10-17.95 फीसदी और Axis Bank 14.5 फीसदी है।
Apl Apollo ग्रुप के शेयर चमके, जानिए क्या है वजह
यतिन मोता बता रहे हैं कि एपीएल अपोलो (Apl Apollo) में इतना एक्शन क्यों है? बाजार Apl Apollo के अच्छे नतीजो और मजबूत कमेंट्री से खुश है। वहीं ब्रोकरेज अपग्रेड से भी शेयर में उछाल देखने को मिली है। APL Apollo और Apollo Tricoat इन दोनों ग्रुप कंपनियों का पहली तिमाही में विलय होना था। अगस्त में विलय पर कोर्ट का फैसला संभव है। कंपनी ने नये स्टील बिल्डिंग सॉल्यूशन्स लॉन्च किए है। हाल में ग्रुप ने NBFC कारोबार में भी विस्तार किया है।
बता दें कि 1 महीने में APL Apollo के शेयर ने 27 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि Apollo Tricoat 37 फीसदी भागा है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)