TATA CONSUMER और ESCORTS पर जानिये दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की निवेश रिपोर्ट

MORGAN STANLEY ने TATA CONSUMER पर ओवरवेट रेटिंग दी है

अपडेटेड Mar 30, 2022 पर 10:20 AM
Story continues below Advertisement
TATA CONSUMER और ESCORTS पर जानें ब्रोकर्स का नजरिया

TATA COFFEE का Tata Consumer में मर्जर होगा। TATA COFFEE के ज्यादातर कारोबार का Tata Consumer में मर्जर होगा। Tata Coffee के शेयरहोल्डर्स को मौजूदा 10 शेयर पर Tata Consumer के 3 शेयर मिलेंगे। इसका मर्जर रेश्यो Tata Coffe के शेयर होल्डर्स के पक्ष में है।

MORGAN STANLEY की TATA CONSUMER पर राय

MORGAN STANLEY ने TATA CONSUMER पर राय देते हुए इस पर निवेश के लिहाज से ओवरवेट रेटिंग दी है और इसका लक्ष्य 886 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के साथ Tata Coffee के मर्जर को मंजूरी मिली है। मैनेजमेंट को मर्जर से मुनाफे में 5-10% बढ़ोतरी की उम्मीद है। कंपनी का कंसॉलिडेशन और बिजनेस स्ट्रक्चर को आसान बनाने पर फोकस है। इसके अलावा कंपनी UK चाय बिजनेस को सब्सिडियरी बना रही है।


आज यानी 30 मार्च 2022 को सुबह 9.53 बजे एनएसई पर ये शेयर 4.49 प्रतिशत या 33.65 अंक ऊपर 777.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 889.00 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 614 रुपये रहा है।

Buzzing Stocks: आज सुर्खियों रहने वाले Ruchi Soya, ONGC, IDBI Bank और अन्य स्टॉक्स

BofAML की ESCORTS पर राय

BofAML ने ESCORTS पर रेटिंग को डाउनग्रेड करके अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इन्होंने इस स्टॉक का लक्ष्य 1500 रुपये तय किया है। इनका कहना है कि ट्रैक्टर इंडस्ट्री के वॉल्यूम में कमी आई है। कंपनी के मार्केट शेयर में कमी नजर आई है। इसका साइकल कमजोर दिख रहा है लेकिन वैल्युएशन ज्यादा नजर आ रहा है। इसे ओपन ऑफर के बाद डाउनग्रेड किया है।

आज यानी 30 मार्च 2022 को सुबह 9.53 बजे एनएसई पर ये शेयर 0.65 प्रतिशत या 9.40 अंक नीचे 1627.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1918.90 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1100 रुपये रहा है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।