Get App

एलआईसी ने तीसरी तिमाही में टाटा ग्रुप के इस मल्टीबैगर स्टॉक में खरीदी हिस्सेदारी

टाटा ग्रुप के इस मल्टीबैगर स्टॉक ने एक साल में 188 प्रतिशत का रिटर्न दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2022 पर 2:09 PM
एलआईसी ने तीसरी तिमाही में टाटा ग्रुप के इस मल्टीबैगर स्टॉक में खरीदी हिस्सेदारी
एलआईसी ने टाटा ग्रुप के इस स्टॉक में 1.04 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

बीएसई पर टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) द्वारा जारी हालिया शेयरहोल्डिंग पैटर्न से पता चला है कि बीमा सेक्टर की दिग्गज भारतीय कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation Of India (LIC) ने तीसरी तिमाही (Q3) के दौरान टाटा समूह की कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी है। सितंबर 2021 की पिछली तिमाही में सरकारी बीमा कंपनी और दिग्गज निवेशक की उस कंपनी में कोई हिस्सेदारी नहीं थी।

बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक एलआईसी का नाम टाटा एलेक्सी की दिसंबर शेयरहोल्डिंग में सामने आया है क्योंकि इसने अक्टूबर-दिसंबर 2021 की अवधि के दौरान कंपनी में 1.04% हिस्सेदारी खरीदी है, जिसमें एलआईसी के पास 6,49,786 इक्विटी शेयर्स हो गये हैं।

इस बीच म्यूचुअल फंड ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को कम कर दिया है क्योंकि उनकी हिस्सेदारी दिसंबर के अंत तक 3.60% या 22,44,448 शेयर रही है, जो कि जुलाई-सितंबर 2021 की अवधि के दौरान की हिस्सेदारी से 3.84% से कम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें