निफ्टी 18200 के करीब और बैंक निफ्टी 38700 के ऊपर, जानें राजेश पालवीय के ट्रेडिंग आइडिया और बाजार पर राय
राजेश पालवीय ने कहा निफ्टी में और 200 अंकों का मूव देखने को मिल सकता है
MoneyControl News
अपडेटेड Jan 12, 2022 पर 1:25 PM
Axis Securities के राजेश पालवीय
बाजार में अच्छी तेजी नजर आ रही है। निफ्टी 18200 के करीब पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर बैंक निफ्टी 38700 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स कल की एक्सपायरी के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ पर फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय हैं। राजेश ने अपनी दमदार कॉल्स के साथ एक सस्ता ऑप्शन भी दिया।
वायदा बाजार में आज FRESH LONG रोल्स वाले शेयर
INDIAMART, GSPL, ABFRL और INDIAN HOTEL
वायदा बाजार में आज SHORT COVERING रोल्स वाले शेयर
IDEA, RBL BANK, CHAMBAL और PVR
वायदा बाजार में आज FRESH SHORT रोल्स वाले शेयर
BHARAT FORGE, LAURUS LAB, MFSL और GLENMARK
निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18200, 18250 और 18300 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18200, 18150 और 18100 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 38900, 39000 और 39100 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 38500, 38400 और 38300 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय की बाजार पर राय
एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि बाजार में आज करीब 18200 के स्तर तक पहुंचने की कोशिश की है जिसकी वजह से बाजार का सेट अप चेंज हो रहा है। इसी वजह से अब पुट राइटर्स 18100 के स्तर पर एग्रेसिव होते हुए नजर आ रहे हैं। राजेश ने कहा कि हमें लगता है कि यदि आज निफ्टी 18200 के ऊपर या इसके करीब क्लोजिंग देता है तो कल की एक्सपायरी को देखते हुए इसमें और अपमूव नजर आ सकता है। निफ्टी 18300 से 18400 के स्तर भी दिखा सकता है। इसलिए इसमें गिरावट आने पर खरीदारी की जानी चाहिए।
निफ्टी पर खरीदारी की राय देते हुए पालवीय ने कहा कि निफ्टी में 18140 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 18090 के नीचे स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। इसमें 18300 के स्तर देखने को मिल सकते हैं।
बैंक निफ्टी राय देते हुए राजेश ने कहा कि ये 38700 के ऊपर टिकने में कामयाब हुआ है जिससे इसमें खरीदारी के मौके बनते नजर आ रहे हैं। इसलिए इसमें 38724 के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 38350 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगायें। इसमें 39000 के स्तर देखने को मिल सकते हैं।
एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय के ट्रेडिंग आइडिया
INFOSYS JAN FUT : खरीदें- 1883 रुपये, स्टॉपलॉस- 1850 रुपये, लक्ष्य- 1930 से 1940 रुपये
M&M JAN FUT : खरीदें- 864 रुपये, स्टॉपलॉस- 845 रुपये, लक्ष्य- 900 रुपये
TATA CHEM JAN FUT : खरीदें- 995 रुपये, स्टॉपलॉस- 980 रुपये, लक्ष्य- 1030 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शन : ASHOK LEYLAND
इस मोटर स्टॉक पर सस्ता ऑप्शन बताते हुए राजेश पालवीय ने कहा कि इसकी जनवरी की सीरीज की 140 के स्ट्राइक वाली कॉल 3.15 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 2.10 रुपये के नीचे स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 5.60 से 6.50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।