TCS: Q3 Results Preview- मुनाफे में 14.5% और आय में दिख सकता है 16% का इजाफा

मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक सालाना आधार पर मुनाफा 17.1 प्रतिशत बढ़ सकता है

अपडेटेड Jan 12, 2022 पर 11:38 AM
टीसीएस का मुनाफा और आय दोनों बढ़ सकते हैं

भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) और उसके प्रतिद्वंदी इंफोसिस (Infosys)और विप्रो (Wipro) आज यानी 12 जनवरी को अपने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगे। साल के अंत में छुट्टियों के कारण आईटी क्षेत्र के लिए दिसंबर तिमाही से कमजोर है लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि ज्यादातर कंपनियां सेक्युलर, ब्रॉड-बेस्ड डिमांड के रुझान, अच्छी डील और एक्टिव मर्जर और अधिग्रहण के चलते अपनी कमाई में वृद्धि की रिपोर्ट कर सकती हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि टीसीएस का कंसोलिडेटेड मुनाफा वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में सालाना आधार पर 14.5 प्रतिशत बढ़कर 9,965 करोड़ रुपये हो सकता है, जबकि कंसोलिडेटेड आय 15.6 प्रतिशत बढ़कर 48,545 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।

पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 8,701 करोड़ रुपये और आय 42,015 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष 22 की पिछली तिमाही (जुलाई-सितंबर) में कंसोलिडेटेड मुनाफा 9,624 करोड़ रुपये और आय 46,867 करोड़ रुपये रही थी।


ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने डॉलर आय में 2.4 प्रतिशत उछाल के 6,48.2 करोड़ डॉलर का अनुमान लगाया है, जबकि रुपये में देखा जाये तो आय 4.6 प्रतिशत बढ़कर 49,000 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। इसमें सालाना आधार पर 16.6 प्रतिशत का इजाफा दिख सकता है।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Kotak Institutional Equities) को कंपनी की आय में सालाना आधार पर 14.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 48,200 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।

सन फार्मा के अमेरिकी मार्केट के कारोबार में रिकवरी संभव, जानें ब्रोकरेजेस की स्टॉक पर राय

सालाना आधार पर इस तिमाही में टीसीएस का मुनाफा 11 प्रतिशत से 17 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है।

मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक सालाना आधार पर मुनाफा 17.1 प्रतिशत चढ़कर 10,200 करोड़ रुपये हो सकता है, जो क्रमिक आधार पर 6 प्रतिशत ज्यादा हो सकता है।

Emkay को मुनाफे में 14.4 प्रतिशत सालाना और 3.4 प्रतिशत तिमाही आधार पर वृद्धि की उम्मीद है और उन्होंने 9,951 करोड़ रुपये कंपनी की आय होने का अनुमान जताया है।

कोटक को उम्मीद है कि सालाना आधार पर मुनाफे में 10.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ये 9,645 करोड़ रुपये हो सकता है। जिससे इसमें 0.2 प्रतिशत की वृद्धि दिख सकती है।

मंगलवार 11 जनवरी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) में टीसीएस का शेयर 0.9 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,915.90 रुपये पर बंद हुआ। पिछले साल इसने 23.3 प्रतिशत और इस वित्त वर्ष में 4.8 प्रतिशत का रिटर्न दिया। पिछले एक महीने में शेयर में 7.7 प्रतिशत की तेजी आई है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।