किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैंठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-
CITI की SUN PHARMA पर राय
CITI ने SUN PHARMA पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1,000 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि अमेरिकी जेनेरिक कारोबार पर निर्भरता घटी है। इस समय भी शेयर का वैल्युएशन आकर्षक लग रहा है।
CLSA की SUN PHARMA पर राय
CLSA ने SUN PHARMA पर खरीदारी की रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य 1100 रुपये से तक बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि फार्मा सेक्टर की ये इनकी टॉप पिक है। इसके अलावा नए लॉन्चेज से अमेरिकी मार्केट में रिकवरी संभव है जबकि घरेलू मार्केट में अच्छे वॉल्यूम से बेहतर ग्रोथ संभव है।
आज सुबह 10 बजे के दौरान सन फार्मा का शेयर 0.42 प्रतिशत या 3.5 अंक ऊपर 835.80 रुपये के आस-पास कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्च स्तर 860.05 रुपये है जबकि 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 540.50 रुपये हैं।