Stock market : 52 हफ्ते के लो के करीब पहुंचे ये 5 शेयर, क्या आपको करना चाहिए निवेश?

Stock market today : 52 हफ्ते के लो तक टूट चुके ये हाई क्वालिटी स्टॉक्स पोजिशनल इनवेस्टर्स के लिए अच्छा सौदा साबित हो सकते हैं, जान लीजिए एक्सपर्ट्स की सलाह

अपडेटेड Jan 27, 2022 पर 1:40 PM
बीते एक हफ्ते स्टॉक मार्केट पर बिकवाली हावी है

Stock market today : भले ही भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स एक सप्ताह से ज्यादा वक्त से बिकवाली के दबाव से जूझ रहे हैं, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे क्वालिटी स्टॉक्स भी हैं जो या तो 52 हफ्ते के लो पर पहुंच चुके हैं या उसके आसपास बने हुए हैं। अरबिंदो फार्मा, एचडीएफसी एएमसी, कैस्ट्रोल इंडिया, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज ऐसे स्टॉक्स में ही शामिल हैं। 52 हफ्ते के लो तक टूट चुके ये हाई क्वालिटी स्टॉक्स पोजिशनल इनवेस्टर्स के लिए अच्छा सौदा साबित हो सकते हैं।

1. अरबिंदो फार्मा

Aurobindo Pharma :  इस फार्मा स्टॉक में आज लगभग 3.50 फीसदी की कमजोरी आई और यह लगभग 595 रुपये पर उपलब्ध है, जो उसके 590.10 रुपये प्रति शेयर के 52 हफ्ते के लो के आसपास है। पिछले 5 ट्रेंडिंग सेशन में अरविंदो फार्मा का शेयर लगभग 11.50 फीसदी टूट चुका है और वर्तमा में यह अपने 1063.90 रुपये के 52 हफ्ते के हाई से 55 फीसदी नीचे बना हुआ है।


2. एचडीएफसी एएमसी

HDFC AMC : एचडीएफसी असेट मैनेजमेंट कंपनी या एएमसी का शेयर आज इंट्रा डे में 2129 रुपये पर पहुंच गया, जो उसका 52 हफ्ते का लो है। स्टॉक में पिछले एक हफ्ते से बिकवाली की स्थिति है और इस दौरान यह 10 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है।

बाजार 2% टूटे लेकिन विदेशी ब्रोकरेज हाउसेस ने इन शेयरों के बढ़ाए टार्गेट, क्या हैं आपके पास?

3. कैस्ट्रोल इंडिया  

Castrol India : रिटेल आउटलेट कंपनी का शेयर 118.75 रुपए पर है, जो उसके 112.95 रुपये के 52 हफ्ते के लो के करीब है। दूसरे क्वालिटी स्टॉक्स की तुलना में, कैस्ट्रोल इंडिया के शेयर में कम गिरावट रही है। पिछले एक हफ्ते में, कैस्ट्रोल इंडिया के शेयर में लगभग 4.50 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई है।

4. एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस

LIC Housing Finance : हाउसिंग फाइनेंस कंपनी का शेयर लगभग 333 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जो 330 रुपये के 52 हफ्ते के लो के करीब है। एलआईसी हाउसिंग का शेयर पिछले एक हफ्ते में लगभग 10 फीसदी टूट चुका है।

बाजार में मोनोपोली वाले ये स्म़ॉलकैप स्टॉक भर सकते हैं आपकी झोली, बनाए रखें इन पर नजर

5. एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज

SBI Cards and Payment Services :  एसबीआई कार्ड का शेयर आज लगभग 842 रुपये प्रति शेयर पर है जो अपने 781.20 रुपये के 52 हफ्ते के लो से 61 रुपये ऊपर है। यह भी कुछ क्वालिटी स्टॉक्स में से एक है जो पिछले एक हफ्ते में कम ही टूटा है। पिछले एक हफ्ते के दौरान इसमें 3.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

क्या आपको करना चाहिए निवेश?

लाइवमिंट की एक रिपोर्ट में एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज में असिस्टैंट वाइस प्रेसिडेंट- रिसर्च (रिटेल इक्विटीज) सौरभ जैन ने कहा, “आज, अपने पोर्टफोलियो में स्टॉक जोड़ने का सबसे अच्छा तरीका ऐसे शेयरों को देखना है, जिन्होंने बेंचमार्क इंडेक्स की तेज गिरावट के दौरान भी अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर हम हाल की बिकवाली में 52 हफ्ते के लो पर पहुंचने वाले शेयरों को देखें तो स्पष्ट है कि इन स्टॉक्स के साथ खरीदार नहीं हैं। इसलिए, ऐसे स्टॉक्स खरीदना बेहतर है, जिन्होंने मंदी से जूझते बाजार में भी दमखम दिखाया है। बैंकिंग, रियल एस्टेट और कंज्यूमर गुड्स सेगमेंट में ऐसे शेयर उपलब्ध हैं।”

कुछ ऐसी ही राय व्यक्त करते हुए, चॉयस ब्रोकिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमीत बगाड़िया ने कहा, “सामान्य परिस्थितियों में डिस्काउंटेड प्राइस पर मिल रहे स्टॉक्स खरीदना एक आदर्श तरीका है। लेकिन मंदड़ियों के बाजार में हावी रहने के दौरान, ऐसे स्टॉक्स को खरीदने पर विचार करना चाहिए जो अपनी स्तरों को होल्ड करने में कामयाब रहे हैं। हालांकि, अगर कोई इन 5 शेयरों में से किसी स्टॉक्स को खरीदना चाहते हैं तो मेरी एक महीने के लिए 950 से 1000 रुपये के स्तरों के साथ एसबीआई कार्ड्स खरीदने की सलाह है। हालांकि, 780 रुपये पर स्टॉपलॉस बनाए रखना चाहिए।”

डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल पर इनवेस्टमेंट एक्सपर्ट्स के विचार और निवेश के टिप्स उनके अपने हैं, वेबसाइट या उसके मैनेजमेंट के नहीं। मनीकंट्रोल अपने यूजर्स को निवेश से जुड़े फैसले लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट्स से संपर्क करने की सलाह देते हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।