रियल्टी फर्म Macrotech Developers Ltd के शेयर आज यानी 04 अगस्त 2022 को इंट्राडे में 8.6 फीसदी तक टूट गए। Bloomberg ने बताया है कि कंपनी में एक बड़ी ब्लॉक डील हुई है। हालांकि इस ब्लॉक डील के बायर और सेलर का खुलासा नहीं हुआ है।
रियल्टी फर्म Macrotech Developers Ltd के शेयर आज यानी 04 अगस्त 2022 को इंट्राडे में 8.6 फीसदी तक टूट गए। Bloomberg ने बताया है कि कंपनी में एक बड़ी ब्लॉक डील हुई है। हालांकि इस ब्लॉक डील के बायर और सेलर का खुलासा नहीं हुआ है।
आज यह स्टॉक गिरावट के साथ खुला था। Bloomberg में छपी खबर के मुताबिक दो चरणों में कंपनी के करीब 58 लाख शेयर या 1.2 फीसदी हिस्सेदारी का हस्तांतरण हुआ है। आज यह शेयर बीएसई पर इंट्राडे में 8.59 फीसदी तक की गिरावट के साथ 1,010 रुपये तक जाता नजर आया। इस साल अब तक यह स्टॉक करीब 16 फीसदी टूट चुका है।
बता दें कि Macrotech Developers का पुराना नाम Lodha Developers है। यह एक मुंबई स्थित कंपनी है। 30 जून 2022 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 68 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 270.80 करोड़ रुपये पर रही है। कंपनी को इस अवधि में हुई अच्छी बिक्री का फायदा मिला है।
30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी की कुल आय 2,675.78 करोड़ रुपये पर रही है जो कि 30 जून 2021 को खत्म हुई तिमाही में 1,749.97 करोड़ रुपये पर रही थी।
कंपनी ने इस अवधि में 8.6 करोड़ स्वायर फीट से ज्यादा के रियल एस्टेट की डिलीवरी की है। वर्तमान में कंपनी करीब 10 करोड़ स्वायर फीट में डेलवमेंट कर रही है।
2.15 बजे के आसपास एनएसई पर 68.90 रुपये यानी 6.24 फीसदी की गिरावट के साथ 1035 रुपये पर नजर आ रहा था। स्टॉक का दिन का ऊपरी स्तर 1,081.45 रुपये पर है जबकि इसका दिन का लो 1,015.00 रुपये पर है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,539.00 रुपये है जबकि इसका 52 वीक लो 761.35 रुपये पर है। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 7,635,313 शेयरों का है। कंपनी का मार्केट कैप 49,943 करोड़ रुपये है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।