Mahindra CIE Share Price : महिंद्रा सीआईई के शेयर सोमवार, 27 फरवरी को बीएसई पर 6.88 फीसदी कमजोर होकर 417.80 रुपये के स्तर पर आ गए। हालांकि, बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद कंपनी के लिए घरेलू डिमांड मजबूत और यूरोपियन मार्केट में मार्जिन में सुधार की उम्मीद बरकरार है। कंपनी को मुख्य रूप से दो क्षेत्रों भारत (64 फीसदी) और यूरोप (36 फीसदी) से रेवेन्यू मिलता है। हालांकि, आज की गिरावट के बावजूद एनालिस्ट्स का शेयर पर भरोसा बरकरार है। पिछले एक महीने में शेयर लगभग 9 फीसदी, छह महीने में 52 फीसदी और एक साल में 115 फीसदी मजबूत हो चुका है।
