NAV Investment के आशीष बहेती ने बैंक निफ्टी से दूर रहने की राय दी
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में रिकवरी का मूड दिख रहा है। निफ्टी में निचले स्तरों से सुधार नजर आया है और ये फिलहाल 17080 के आसपास दिख रहा है। हालांकि बैंक निफ्टी आज निफ्टी के मुकाबले ज्यादा कमजोर है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स दिसंबर की मंथली एक्सपायरी के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस पर आज के हमारे एक्सपर्ट NAV CAPITAL के आशीष बहेती हैं। आशीष ने आज के ट्रेड्स के लिए दमदार कॉल्स दिये।
वायदा बाजार में आज के LONG रोल्स वाले शेयर्स
GMR INFRA, LAURAUS LAB, TORRENT PHARMA और TECH MAHINDRA
वायदा बाजार में आज के SHORT रोल्स वाले शेयर्स
RBL BANK, BANDHAN BANK, INDUSIND BANK और IGL
निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17300 और 17100 के स्तर पर एक्टिव नजर आये
निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 16900 और 16800 के स्तर पर एक्टिव नजर आये
बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 36200 और 36500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये
बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 35800 और 35000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये
NAV CAPITAL के आशीष बहेती ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि आज निफ्टी में थोड़ा ऐक्शन देखने को मिला है। इसलिए हमारा मानना है कि आज जिस हिसाब से निफ्टी में मूव नजर आय है उसमें लॉन्ग पोजीशन बनाई जा सकती है। इसमें अच्छा मूवमेंट आया तो ये 17200 के स्तर तक भी जा सकता है।
आशीष ने कहा कि बैंक निफ्टी में 17021 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 17200 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं हालांकि इसमें गिरावट आने की सूरत में 16900 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
आशीष ने बैंक निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि इसमें उतनी मजबूती नजर नहीं आ रही है लिहाजा हमारी राय ये है कि आज के ट्रेड में इस समय बैंक निफ्टी से दूर रहने में ही भलाई है।
NAV CAPITAL के आशीष बहेती के ट्रेडिंग आइडियाज
NAVIN FLUORINE DEC FUT : खरीदें- 4064.85 रुपये, स्टॉपलॉस- 3990 रुपये, लक्ष्य- 4100 रुपये
HCL TECH DEC FUT : खरीदें- 1267.6 रुपये, स्टॉपलॉस- 1250 रुपये, लक्ष्य- 1320 रुपये
ADANI ENT DEC FUT : खरीदें- 1721.15 रुपये, स्टॉपलॉस- 1690 रुपये, लक्ष्य- 1780 रुपये
SUN PHARMA DEC FUT : खरीदें- 790.6 रुपये, स्टॉपलॉस- 780 रुपये, लक्ष्य- 820 रुपये
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )