हफ्ते के पहले दिन बाजार में दबाव, जानिये आशीष बहेती का बाजार पर नजरिया और उनके कमाई के दांव

वायदा बाजार में आज COROMANDEL, UBL, GNFC और ONGC के स्टॉक्स में खरीदारी होती हुई नजर आई

अपडेटेड Jun 06, 2022 पर 1:08 PM
Story continues below Advertisement
NAV INVESTMENT के आशीष बहेती ने निफ्टी और बैंक निफ्टी पर जिनके पास पहले से पोजीशन है उन्हें अपने कॉल में बने रहने की सलाह दी

हफ्ते के पहले दिन बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब आधे परसेंट गिरावट के साथ 16500 के पास कारोबार कर रहा है। हालांकि निफ्टी बैंक फ्लैट ट्रेड कर रहा है। ऐसे में ऑप्शंस के आंकड़ों के जरिये हम समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स इस हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट NAV Investment के आशीष बाहेती हैं। आशीष अपने शानदार ट्रेड के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।

वायदा बाजार में आज इन स्टॉक्स में दिखे FRESH LONG

COROMANDEL, UBL, GNFC और ONGC


वायदा बाजार में आज इन स्टॉक्स में दिखे FRESH SHORTS

METROPOLIC, DR LAL PATH, VOLTAS और IB HSG

वायदा बाजार में आज इन स्टॉक्स में दिखी LONG UNWINDING

PERSISTENT SYS, DALMIA BHARAT, LTI और APOLLO TYRE

वायदा बाजार में आज इन स्टॉक्स में दिखी SHORT COVERING

MFSL, ICICI PRU, GAIL और JSPL

निफ्टी की रेंज

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में 16500, 16700 और 16800 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में 16200, 16300 और 16400 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, जहां बनाया जा सकता है मोटा पैसा

बैंक निफ्टी की रेंज

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में 35300, 35500 और 36000 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में 35000, 34800 और 34500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

NAV Investment के आशीष बाहेती की बाजार पर राय

NAV Investment के आशीष बाहेती ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि बाजार थोड़ा वोलाटाइल है फिर भी निफ्टी में 20 DEMA का सपोर्ट नजर आया है। निफ्टी में 16400 पर अच्छा सपोर्ट बना हुआ है इसलिए हमारा मानना है कि इसमें बाउंस बैक देखने को मिल सकता है। हालांकि फिलहाल नई पोजीशन लेने की राय नहीं होगी लेकिन जिन लोगों के पास पहले से पोजीशन है वे इसमें और उछाल के लिए बने रह सकते हैं।

वहीं बैंक निफ्टी में हमने शुक्रवार के सत्र में कमजोरी देखी थी लेकिन आज बैंक निफ्टी पहले से मजबूत नजर आ रहा है। इसमें 33000 के स्तर पर सपोर्ट बना है इसलिए जिनके पास पहले से पोजीशन है वे इसमें बने रह सकते हैं। बैंक निफ्टी में 33600 के स्तर देखने को मिल सकते हैं।

NAV Investment के आशीष बाहेती के आज के कमाई वाली पिक्स

HDFC LIFE JUNE FUT : खरीदें-611 रुपये, लक्ष्य-620 से 626 रुपये, स्टॉपलॉस-604 रुपये

BALRAMPUR CHINI JUNE FUT : खरीदें-411 रुपये, लक्ष्य-420 रुपये, स्टॉपलॉस-404 रुपये

TATA STEEL JUNE FUT : खरीदें-1028 रुपये, लक्ष्य-1110 रुपये, स्टॉपलॉस-1015 रुपये

इलेक्ट्रिक दोपहिया गाड़ियों की बिक्री घटी, इंडस्ट्री एक्सपर्ट ने कहा गिरावट अस्थाई

आज का सस्ता ऑप्शन : ADANI ENT

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए आशीष ने कहा कि अडानी एंटरप्राइजेस की जून सीरीज की 2240 के स्ट्राइक वाली कॉल 93 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 80 रुपये के नीचे स्टॉपलॉस लगायें। इसमें 120 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।